रोजाना कितने घंटे सोना चाहिए ?

दैनंदिन जीवन में बढ़ते तनाव और Whatsapp, Facebook और Tik-Tok जैसे social media के बढ़ते उपयोग के कारण कई लोग पूरी नींद नहीं ले पते हैं। अधूरी नींद होने के कारण हम दिनभर सुस्त रहते है और कोई भी काम पूरा दिल लगाकर नहीं कर पाते हैं जिसका बुरा असर हमारे काम पर और हमारे व्यक्तिमत्व पर पड़ता हैं।स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी आहार के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में नींद लेना भी जरुरी होता हैं। लेकिन आजकल कई लोग अधूरी नींद ही लेते हैं। इस कारण कई तरह की हेल्थ प्रोब्लेम्स होने लगती हैं। अमेरिका की National Sleep Foundation की research के मुताबिक उम्र के हिसाब से हम सबकी नींद की जरुरत अलग-अलग होती हैं और अगर हम पूरी नींद लेते है तो कई तरह की बिमारियों को हम दूर रख सकते हैं।

उम्र के हिसाब ने हमने कितने देर तक सोना चाहिए इसकी जानकारी नीचे दी गयी हैं :

रोजाना कितने घंटे सोना चाहिए ?

अमेरिका की National Sleep Foundation की research के मुताबिक उम्र के हिसाब से हम सबकी नींद की जरुरत अलग-अलग होती हैं और स्वस्थ रहने के लिए इसका पालन करना भी जरुरी हैं। उम्र के हिसाब से हमें कितने देर सोना चाहिए इसकी जानकारी नीचे दी गयी हैं :

  • 0 से 3 महीने – 14 से 17 घंटे
  • 1 से 2 साल – 11 से 14 घंटे
  • 3 से 5 साल – 10 से 13 घंटे
  • 6 से 13 साल – 9 से 11 घंटे
  • 14 से 17 साल – 8 से 10 घंटे
  • 18 साल से 64 साल – 6 से 9 घंटे
  • 64 साल से ऊपर – 5 से 9 घंटे

जरूर पढ़े – अच्छी नींद आने के 10 घंरेलु उपाय

ऊपर दी हुई जानकारी के हिसाब से 18 साल से ऊपर के लोगो ने कम से कम 7 घंटे सोना ही चाहिए। अगर आप कभी किसी कारणवश कम नींद लेते है तो जितने घंटे आप नींद कम लेते है उससे आधा समय दिन में सो सकते हैं। मतलब अगर रात में 5 घंटे की नींद लेते है और 2 घंटे की नींद कम लेते है तो इससे आधा समय मतलब 1 घंटा दिन में दोपहर के समय नींद ले सकते हैं। आयुर्वेद में दोपहर को सोना मना किया गया है क्योंकि इससे मोटापा बढ़ता है और शरीर में कई तरह की बीमारिया घर कर लेती हैं। आयुर्वेद में सिर्फ गर्मी (Summer) के दिनों में दोपहर को सोना मान्य किया गया हैं। आप ने यह भी ध्यान में रखना है की जरुरत से ज्यादा नींद लेना भी शरीर के लिए ठीक नहीं हैं।

यह भी पढ़े – पर्याप्त नींद लेने से होनेवाले स्वास्थ्य फायदे

मित्रों आशा है आपको हमें स्वस्थ रहने के लिए उम्र के हिसाब से रोजाना कितने घंटे सोना चाहिए इसकी जानकारी उपयोगी लगी होगी और इसे आप अपने मित्रों के साथ शेयर भी जरूर करेंगे। 

Leave a comment

गर्मी में कौन सा फल खाना है सबसे फायदेमंद, जानकर हैरान रह जाएंगे! कई देशो में BAN है यह जानलेवा दवा ! सावधान !! डॉक्टर क्यों कहते हैं गर्मी में खाना चाहिए केला? भीषण गर्मी कर रही है बेहाल? ये एक प्राणायाम देगा राहत होली पर भांग का नशा कैसे उतारे ?