पर्याप्त नींद (Sleep) लेना क्यों ज़रूरी है ?

sleep health benefits in Hindi
पर्याप्त नींद (Sleep) स्वस्थ जीवनशैली का आधार होती है। हर रोज 7 से 8 घण्टे नींद लेना सेहत के लिए फायदेमन्द होता है। इससे ना केवल मूड बेहतर होता है और ना ही केवल आँखों के काले घेरे दूर होते है बल्कि नींद के दौरान कोशिकाएं / cells तेजी से रिपेरिंग का कार्य करती है जिससे हमारा तन मन प्रफुल्लित होकर मस्तिष्क सुचारू रूप से कार्य करता है साथ ही तनाव भी कम होता है।


पर्याप्त मात्रा में नींद लेने से होनेवाले विविध स्वास्थ्य संबंधी लाभ की अधिक जानकारी निचे दी गयी हैं :

नींद के फ़ायदे (Sleep Benefits in Hindi)

पर्याप्त गहरी नींद के स्वास्थ्य संबंधी लाभ :

  • रोगो से मुक्ति : सही मात्रा में नींद लेने से कई गम्भीर समस्याएं दूर होती है जैसे हृदय रोग, डायबिटीज, मोटापा। यदि आप रोजाना 7 से 8 घण्टे नींद लेते है तो आपका हृदय स्वस्थ रहेगा। 
  • वजन नियंत्रण : अच्छी नींद से मोटापा नियंत्रित करने में मदत मिलती है। नींद की कमी से मेटाबोलिज़म धीमा हो जाता है या गड़बड़ा जाता है। इससे वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है इसलिए पर्याप्त नींद ले पर ध्यान रहे आप की नींद 8 घण्टे से अधिक न हो। आवश्यकता से अधिक नींद शरीर में आलस का संचार करती है। American Journal of Clinical Nutrition के अनुसार जो व्यक्ति हर रोज पर्याप्त मात्रा में नींद लेता है वह 300 calories का आहार कम लेता है और अपना वजन नियंत्रण अच्छी तरह से कर पाता हैं। 
  • तनाव में कमी : पर्याप्त मात्रा में नींद लेने से तनाव में कमी आती है। कई बार आप की नींद अधूरी होती है तो आप चिड़चिड़ापन, थकान का अनुभव करते है वहीँ अगर पर्याप्त नींद ले तो जब आप सुबह उठेंगे तो ताजगी का अनुभव करेंगे और अपने आप को तनावमुक्त पाएंगे।
  • बेहतर याददाश्त : अगर आप पर्याप्त नींद लेते है तो आपका mind पिछले दिनों की घटनाओं को संचित करता है, नींद के अभाव में आप इन यादों के संचित होने से वंचित हो सकते है।
  • एकाग्रता में वृद्धि : रात में नींद बेहतर नही हुई तो सारा दिन काम करने में थकावट का अनुभव होता है, आलस रहता है। कोई काम में मन नही लगता। वही हम योग्य मात्रा और योग्य समय पर नींद ले तो हमारा ध्यान हमारे कार्य पर अच्छेसे केंद्रित होकर सारे दिन हमे ऊर्जा की अनुभूति होगी और चुस्ती फुर्ती भी बनी रहेगी।
  • रोगप्रतिकार शक्ति वृद्धि : कई बार कम नींद के वजह से हमे बेचैनी महसूस होती है। जितनी कम मात्रा में हम सोएंगे उसका उतना प्रभाव इम्यून सिस्टम पर पड़ेगा। इससे शारीर की इन्फेक्शन से लड़ने की ताकत भी कम हो सकती है।
  • सुंदर त्वचा : नियमीत नींद लेने से स्किन बेहतर होती है। त्वचा में ताज़गी बनी रहती है। आँखों के नीचे काले घेरे कम होते है। आप अपनेआप को तरोताजा महसुस करते है।
  • लंबी आयु : हर रोज आवश्यकता से कम नींद लेने पर उम्र कम होती है। जो लोग कम सोते है उनमे कम उम्र में मृत्यु का खतरा उन लोगों की तुलना में बढ़ जाता है जो भरपूर नींद लेते है।
  • डिप्रेशन से लड़ने में सहायक : नींद का सम्बंध डिप्रेशन से भी होता है। यह शरीर में मौजूद कई रसायनों को प्रभावीत करती है, जिसमे सिरोटोनिन भी शामिल है। सिरोटोनिन की कमी से डिप्रेशन की समस्या आती है। इस स्तिथि से बचने का सबसे आसान उपाय है पर्याप्त नींद ले।

केवल पर्याप्त नींद लेने से काम नही चलेगा बल्कि आपके सोने व जागने का समय भी सही होना चाहिए। आजकल मोबाइल, टीवी ,इंटरनेट आदि की वजह से हम रातको देरी से सोते है, जिससे या तो हमारी नींद पूरी नही हो पाती या 8 से 9 घण्टे की नींद लेकर हम देर से उठते है जो की सेहत के लिए हानिकर है। ऐसे में हम थकान कमजोरी अशांति आदि का अनुभव करते है और नींद के लाभों से वंचित रह जाते है।

पहले के जमाने में हमारे दादा दादी कहते थे की जो रात को जल्दी सोकर सुबह जल्दी जगता है उसे सुख, समृद्धि और सेहत की प्राप्ति होती है। उनके अनुसार तो रातको 9 बजे तक सोकर सुबह 5 बजे उठना चाहिए जो की इस जमाने में थोडा मुश्किल हो जाता है। हो सकता है किसी की जॉब के शिफ्टिंग ड्यूटी के वजह से मजबूरी रहती हो के वो सही समय पर नही सो पाए। पर बाकी सभी ने यह कोशिश करनी चाहिए की वो रातको 10 से 11 के तक सो जाए और सुबह 6 से 7 बजे तक उठ जाए।

National Sleep Foundation के अनुसार आयु के हिसाब से कितनी नींद लेना पर्याप्त है उसकी जानकारी निचे तालिका / table में दी गयी है :

     आयु 
   पर्याप्त नींद
 0 से 3 महीने
 14 से 17 घंटे
 4 से 11 महीने
 12 से 15 घंटे
 1 से 2 वर्ष 
 11 से 14 घंटे
 3 से 5 वर्ष
 10 से 13 घंटे
 6 से 13 वर्ष
 9 से 11 घंटे
 14 से 17 वर्ष
 8 से 10 घंटे
 18 से 25 वर्ष
 7 से 9 घंटे
 26 से 64 वर्ष
 7 से 8 घंटे

इस तरह सही मात्रा में ,सही समय पर और पर्याप्त नींद लेने से शरीर को पुरा आराम मिलता है। मन शांत रहता है। मन में उत्साह रहता है। प्रतिकार क्षमता बढ़कर बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।

5/5 - (1 vote)

2 thoughts on “पर्याप्त नींद (Sleep) लेना क्यों ज़रूरी है ?”

Leave a comment

3 दिनों में पाएं बेदाग चमकता चेहरा, बस करने होंगे ये 5 योग पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अच्छी नींद क्यों ज्यादा जरूरी है? महिलाओं में थायराइड: ये 5 लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं! सिर्फ़ ये एक चीज़ आपकी त्वचा को सालों जवान बना देगी…जानकर रह जाएंगे हैरान! कमर दर्द से मिनटों में राहत देंगे ये 7 योगासन!