Vitamin A के फायदे और आहार स्त्रोत

Vitamin A वसा में घुलनशील (Fat Soluble) विटामिन है। यह केवल एक विटामिन नहीं बल्कि एक बेहतरीन anto oxidant भी हैं। यह मुख्यतः Retinoid और caretenoid दो रूपों में पाया जाता है। सब्जियों का रंग जितना गहरा और चमकीला होगा, उनमें कैरेटिनोइड की मात्रा उतनी ही अधिक होगी। 

Vitamin A शरीर के सभी अंगो को सुचारु रुप में चलाने में मदद करता है। हालांकि यह हमारे भोजन में विभिन्न रुपों में पर्याप्त रुप से रहता है लेकिन अगर इनकी कमी भी हो तो इस की पूर्ति के लिए प्राकृतिक स्रोतों का ही लाभ उठाना चाहिए। 

Vitamin A हमारे शरीर के लिए क्यों जरुरी है और इसके आहार स्त्रोत क्या है इसकी जानकारी निचे दी गयी हैं :

Vitamin A के स्वास्थ्य लाभ और आहार स्त्रोत (Health benefits and Food Source of Vitamin A)

Vitamin A health benefits, food source, deficiency symptoms information in Hindi

Vitamin A के फायदे क्या हैं ? (Health benefits of Vitamin A in Hindi)

अच्छी सेहत के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण विटामिन है। Vitamin A से होनेवाले स्वास्थ्य लाभ की जानकारी निचे दी गयी हैं :

  1. आँखे / Eyes : यह आंखों की रोशनी को तेज कर के उसकी मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। Vitamin A के कारण आँखों का सूखापन दूर होता हैं।
  2. हड्डियां / Bones : यह हड्डियों की नॉर्मल ग्रोथ और डेवलपमेंट के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
  3. त्वचा / Skin : त्वचा के लिए स्वास्थ्यवर्धक होता है। इसके कारण त्वचा कोमल और जवां रहती हैं। मुंहासे और स्किन कैंसर को दूर रखता हैं। 
  4. कैल्शिम / Calcium : रक्त में कैल्शियम का स्तर बनाए रखने और हड्डियों के मजबूती के लिए यह आवश्यक है। हड्डियों, दांत और ऊतकों के रख-रखाव के लिए आवश्यक विटामिन है। 
  5. कोशिका / Cells : ऊर्जा पैदा करने के लिए सभी कोशिकाओं को इसकी जरूरत पड़ती है। स्वस्थ रहने के लिए विटामिन ए के दोनों रूपों का सेवन करना चाहिए। कैरेटिनोइड रूप विशेष परिस्थितियों में रेटेनॉइड  रूप में परिवर्तित हो जाता है।
  6. कर्करोग / Cancer : Vitamin A कैंसर के कोशिका को बढ़ने से रोकता हैं। इससे मुंह, स्तन, फेफड़े, त्वचा, ब्लैडर और गर्भाशय के कैंसर की रोकथाम में सहायता मिलती हैं।
  7. रोग प्रतिकार शक्ति / Immunity : Vitamin A से रोग प्रतिकार शक्ति बढ़ती हैं। विशेषकर बच्चों में जन्म के बाद Vitamin A का dose दिया जाता है ताकि उसकी रोग प्रतिकार शक्ति मजबूत रहे और अस्थमा, TB और वायरल रोग से वह लड़ सके।

Vitamin A के कमी के लक्षण क्या हैं ? (Symptoms of Vitamin A deficiency in Hindi)

Vitamin A के कमी के कारण शरीर में यह लक्षण नजर आते हैं :

  1. आँखों की समस्या : Vitamin A की कमी के कारण अंधत्व और Night Blindness, आँखों में सूखापन (Xeropthalmia) जैसी समस्या निर्माण हो सकती हैं।
  2. त्वचा / Skin : Vitamin A की कमी के कारण त्वचा निस्तेज, रूखी हो जाती है और वह चमक खो देती हैं।
  3. फेफड़े / Lungs : Vitamin A की कमी के कारण बच्चो को फेफड़ों में बार-बार इन्फेक्शन होता  भी हो सकता हैं।
  4. गर्भावस्था / Pregnancy : प्रेगनेंसी के आखरी तीन महीनों में Vitamin A की खास आवश्यकता होती है। इस समय गर्भवती महिला को पर्याप्त Vitamin A न मिलने पर उसे आगे जाकर Night Blindness हो सकता हैं।
  5. पेट रोग / Digestive : Vitamin A की कमी से पाचन संबंधी रोग भी निर्माण हो जाते हैं।

किसे चाहिए अधिक Vitamin A

शाकाहारी लोगों और शराब का सेवन करने वालों को इसकी अधिक जरूरत होती है। लीवर की बीमारियों सिस्टिक फाइब्रोसिस आदि से पीड़ित लोगों को भी विटामिन ए की आवश्यकता अधिक होती है। कई लोग समझते कि विटामिन ए केवल एक विशेष पदार्थ होता है जबकि इसके पोषक तत्व की एक विस्तृत श्रृंखला होती है। हर पोषक पदार्थ के अपने लाभ होते हैं। अधिक मात्रा में विटामिन ए का सेवन Vitamin K के अवशोषण को प्रभावित करता है। वसा में घुलनशील Vitamin K रक्त का थक्का बनाने के लिए जरूरी है। 

विटामिन ए के आहार स्त्रोत क्या हैं ? (Vitamin A Food Source in Hindi) 

Vitamin A के विभिन्न मुख्य आहार स्त्रोत की जानकारी निचे दी गयी हैं :

  1. चुकंदर
  2. ब्रोकली
  3. साबुत अनाज
  4. पनीर
  5. गिरीदार फल
  6. मटर
  7. गाजर
  8. मिर्च
  9. डेरी प्रोडक्ट
  10. हरी पत्तेदार सब्जियां
  11. अंडा, मीट
  12. बींस, राजमा,
  13. आम, पपीता, चीकू, तरबूज
  14. सरसों, धनिया, मटर, कद्दू  शलजम, टमाटर, शकरकंद, मकई के दाने,
  15. पीले या नारंगी रंग के फल,
  16. कॉड लिवर आयल इत्यादि।

क्या अत्याधिक Vitamin A लेने से शरीर पर दुष्प्रभाव हो सकते हैं ? (Side effects of overdose of Vitamin A in Hindi)

सामान्यतः हमें रोजाना कितने मात्रा में Vitamin A की आवश्यकता  जानकारी निचे तालिका में उम्र, लिंग और प्रेगनेंसी / ब्रैस्ट फीडिंग के हिसाब से दी गयी हैं :

Microgram
International Unit (IU)
आयु / Age 
900
3000
१८ वर्ष के ऊपर (पुरुष)
700
2300
१८ वर्ष के उपर (महिला)
770
2600
प्रेगनेंसी
1300
4300
ब्रैस्ट फीडिंग
300
1000
१ से ३ वर्ष
400
1300
४ से ८ वर्ष
600
2000
९ से १३ वर्ष
700
2300
१४ से १८ वर्ष
Source – US FDA



किस आहार में कितना Vitamin A रहता है और हमें कितना Vitamin A की आवश्यकता होती है इसकी डिटेल जानकारी आप यहाँ पढ़ सकते हैं – Vitamin A 

आवश्यकता से अधिक Vitamin A लेने से शरीर पर दुष्परिणाम हो सकते है। जैसे कि :

  1. सिरदर्द
  2. देखने में दिक्कत
  3. थकावट
  4. दस्त लगना
  5. बाल गिरना
  6. स्किन खराब हो जाना
  7. हड्डियों और जोड़ों में दर्द आदि समस्या हो सकती है

Vitamin A की बेहद कमी, कैंसर, आँखों की समस्या, शराब का सेवन जैसे विशेष अवस्था में अधिक मात्रा में Vitamin A दिया जाता हैं। अगर आप हर रोज ऊपर दिए हुए आहार पदार्थों को अपने आहार में शामिल करते है तो आपको पर्याप्त मात्रा में Vitamin A मिल जाता हैं। आप चाहे तो डायटीशियन की मदद से अपना डाइट चार्ट बना सकते है जिससे आपको सभी आवश्यक आहार तत्व जैसे की प्रोटीन्स, विटामिन्स, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम, आयरन इत्यादि पर्याप्त मात्रा में समतोल आहार लेकर मिल जायेंगे।

अवश्य पढ़े :

  1. Vitamin E के कमी के लक्षण और उपचार
  2. Vitamin K के कमी के कारण और उपचार
  3. Vitamin C के कमी के लक्षण और उपचार
  4. Vitamin बी 12 के कमी के लक्षण और उपचार
  5. Vitamin D के कमी के लक्षण और उपचार

अगर यह Vitamin A के स्वास्थ्य फायदे और उसके आहार स्त्रोत से जुड़ा लेख आपको पसंद आया है और उपयोगी लगा है तो आपसे निवेदन है की निचे दिए हुए फेसबुक, गूगल प्लस, ट्वीटर या व्हाट्सएप्प बटन पर क्लिक कर इस जानकारी को share अवश्य करे ! 

Rate this post

Leave a comment

3 दिनों में पाएं बेदाग चमकता चेहरा, बस करने होंगे ये 5 योग पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अच्छी नींद क्यों ज्यादा जरूरी है? महिलाओं में थायराइड: ये 5 लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं! सिर्फ़ ये एक चीज़ आपकी त्वचा को सालों जवान बना देगी…जानकर रह जाएंगे हैरान! कमर दर्द से मिनटों में राहत देंगे ये 7 योगासन!