Keto Diet – Weight loss का असरदार उपाय

Weight loss करने के लिए इन दिनों Low Carbohydrates और High Fats लेने पर लोगों का काफी जोर है। इस तरह की diet को Ketogenic diet या Keto Diet कहा जाता हैं। Keto diet की विशेषता यह है कि इस डाइट से चयापचय गति मतलब शरीर का Metabolic rate कम नहीं होता हैं और आप कमजोरी महसूस नहीं करते हैं। 

Keto diet लेने से कुछ दिनों में ही आपके शरीर पर जमा अतिरिक्त चर्बी / Fats कम होने लगता है और आपका वजन भी तेजी से कम होता हैं। Keto diet अगर सही तरीके से आहार विशेषज्ञ की देखरेख में लिए जाए तो इसके बहुत फायदे होते है पर अगर आप इसमें कोई गलती कर तो इसके नुकसान भी होते है। 

Keto diet क्या है, यह कैसे लिया जाता है, इसके फायदे और दुष्परिणाम से जुडी सारी जानकारी निचे दी गयी हैं। Keto Diet में Vegeterian और non vegeterian food list की जानकारी आपको भी इस लेख में दी गयी हैं।  

Keto Diet – Weight loss का असरदार उपाय

How to lose weight with Keto diet in Hindi

 

क्या है कीटो डाइट ? Keto diet in Hindi 

सामान्यतः हमारे रोजाना के भारतीय आहार में carbohydrates अधिक होता है और fat की मात्रा कम होती है।Keto diet में इसके विपरीत आपको आहार में अधिक fat लेना होता है और बेहत कम मात्रा में carbohydrates दिया जाता हैं। 


हमारे शरीर में Liver में जब fats का अपघटन होता है तो ketones उत्पन्न होता है जिससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिलती है। सामान्य आहार में यह ऊर्जा carbohydrates के स्त्रोत से उत्पन्न होने वाली Glucose से मिलती है। जब शरीर में ketones उत्पन्न होता है तो शरीर ketosis की स्थिति में प्रवेश कर जाता है। इससे शरीर पूरी तरह से fats से भरपूर होता है। जब metobolic rate बढ़ता है तो हमारे शरीर इस fats को अच्छी तरह से नष्ट कर देता है जिससे अतिरिक्त जमा चर्बी भी नष्ट हो जाती हैं। 

जरूर पढ़े – विटामिन डी की कमी को कैसे दूर करे ?

 

कीटो डाइट का क्या नियम है ? 

Keto diet का मुख्य नियम है High Fat, Medium Protein और Low Carbohydrates. Keto diet के लिए रोजाना जरूरत की 70 से 75% calories Fats से लेनी चाहिए, 20 से 25% calories Protein और 5 से 10% calories हमें Carbohydrates से लेनी चाहिए। सभी के शरीर की जरूरत अलग-अलग होती है लेकिन Keto diet में आपको Carbohydrates को कम करना है और Fats एवं Proteins की मात्रा को बढ़ाना होता हैं। 

यह भी पढ़े – अच्छे और बुरे कार्बोहाइड्रेट्स की जानकारी

कीटो डाइट में क्या शामिल करें ? Veg and non veg Keto diet food list in Hindi 

Keto diet में हमें हमारे सामान्य आहार से बिलकुल अलग चीजों को शामिल करना होता हैं। Keto diet में आपको ऐसी चीजे आहार में शामिल करना हैं जिनमे carbohydrates नहीं हैं। Keto diet में शामिल करने लायक कुछ food list की जानकारी निचे दी गयी हैं :

  1. देसी घी,
  2. देसी मक्खन
  3. पनीर
  4. सत्तू
  5. पालक
  6. लौकी
  7. कद्दू
  8. बैंगन
  9. चुकंदर
  10. अवाकाडो
  11. ताजा मिट
  12. चीज
  13. अंडे
  14. नारियल तेल
  15. दही
  16. जैतून का तेल
  17. बादाम
  18. काजू
  19. पिस्ता
  20. अलसी
  21. अखरोट
  22. डार्क चॉकलेट
  23. सूर्यफुल बीज
Keto diet में शामिल करने के लिए सभी food list की जानकारी और उनमे कितना carbohydrates, proteins और fat है इसकी जानकारी आप यहाँ पढ़ सकते हैं। Keto diet में याद रखे की आपको चावल, चीनी और मैदे का कम से कम उपयोग करना हैं। Keto diet में आप अधिक fat लेते है जिससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में Vitamins नहीं मिलते है इसलिए साथ में आप कोई अच्छा Multi Vitamin दवा भी लेते रहना चाहिए। Keto diet में आपको भरपूर पानी भी पीना चाहिए।

आपके लिए – विटामिन बी 12 की कमी को कैसे दूर करे ?

कीटो डाइट लेने के क्या फायदे हैं – Keto diet benefits in Hindi 

Keto diet लेने के फायदे इस प्रकार हैं :

  1. Keto diet लेने से होता हैं Weight loss : Keto diet में carbohydrates कम और fats ज्यादा होता है। इस वजह जल्दी भूख नहीं लगती। वजन कम करने में यह तरीका काफी लाभकारी होता है। 
  2. Keto diet लेने से कम होता है डायबिटीज का दुष्परिणाम : Ketosis पूरी तरह से Ketoacidosis से अलग है। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसका सकारात्मक प्रभाव होता है जबकि Ketoacidosis यह Uncontrolled Diabetes के कारण होने वाला एक खतरनाक दुष्परिणाम हैं। 
  3. Keto diet लेने से होता है ह्रदय रोग से बचाव : Low Carbohydrates diet लेने से metabolic और Heart से जुड़ी बीमारियों की आशंका कम होती हैं।  
  4. Keto diet से होता है बुढ़ापा दूर : कम carbohydrates का सेवन करने से insulin का स्तर कम हो जाता है जिससे oxidative stress भी कम होता है। यह प्रक्रिया anti-aging की तरह काम करती है और हमें जवान रखती हैं। 
  5. Keto diet रखे Cholesterol पर नियंत्रण : Keto diet शरीर में अच्छा cholesterol यानि की HDL के स्तर को बढ़ाता है इसमें insulin और रक्त में glucose की मात्रा कम हो जाती है और Diabetes के रोगियों के लिए यह काफी लाभकारी होता है। 
  6. Keto diet से होता है दर्द कम : Keto diet की वजह से Glucose के metabolism में कमी आती है जिसका प्रभाव होनेवाले दर्द पर भी होता हैं।  
  7. Keto diet से होता है मिरगी रोग में लाभ : मिर्गी या Epilepsy रोग में रोगी को Keto diet लेने की सलाह दी जाती हैं।

चेतावनी – फल खाने के पहले रखे इस बात का खास ध्यान

 

कीटो डाइट के क्या नुकसान हैं – Keto diet side effects in Hindi 

  1. Ketosis बंद होना : Keto diet में अगर अधिक मात्रा में protein का सेवन किया जाए तो insulin और bloog sugar अस्थाई रूप से बढ़ जाता है। बढ़ा हुआ insulin fat को burn करना बंद कर देगा और शरीर ketosis की स्थिति से बाहर आ जाती है।
  2. Keto Flu : Keto diet से किसी किसी को Keto flu की समस्या हो सकती है जिसमे थकान और चिड़चिड़ापन यह लक्षण नजर आते हैं। यह लक्षण शुरुआत में 4 से 5 दिन तक रहते है बाद में ठीक हो जाते हैं।
  3. एकाग्रता में कमी : अपने आहार से अचानक carbohydrates कम या खत्म करने से दिमाग पर भी प्रभाव पड़ता है। आप ज्यादा ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं।
  4. Lipid profile में गड़बड़ी : जब आप अपनी diet में बड़ी मात्रा में saturated fats शामिल करते हैं तो Blood lipid profile पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है।
  5. Micro-nutrients में कमी : Micro-nutrients जैसे की Thiamine, Calcium, Iron, Potassium और Magnesium की कमी हो सकती है।
  6. कब्ज की समस्या : Keto diet में carbohydrates कम होने से कब्ज की समस्या रहती है क्योंकि शरीर में अधिक मात्रा में पचाने के लिए कुछ नहीं होता है।
  7. बॉडी नहीं बनती : Keto diet में Protein का उपयोग भी ऊर्जा के लिए ही होता है इसलिए इसमें muscle growth नहीं होती है। 
  8. डायरिआ का खतरा : Keto diet में डायरिया होने की आशंका ज्यादा रहती है क्योंकि इसमें पूरी तरह से आपकी diet बदल दी जाती है और fat का अवशोषण ज्यादा होता है।

यह भी पढ़े – प्रोटीन के आहार स्त्रोत की जानकारी

Keto diet में बहुत जल्दी weight loss होता है लेकिन इसे बहुत सावधानी से करना पड़ता है। ऐसा नहीं करने पर स्वास्थ्य संबंधी कोई नुकसान होता है। अगर आपको पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है जैसे की Cholesterol बढ़ना, Fatty Liver, डायबिटीज, या ह्रदय रोग तो अपने डॉक्टर से मिलकर ही Keto diet शुरू करे। Keto diet शुरू करने से पहले भी आपके आहार में कुछ बदलाव भी करने होते हैं ऐसे में जरूरी है कि एक्सपर्ट की सलाह से ही से शुरू किया जाए। 

अगर आपको Weight loss से जुडी Keto Diet की जानकारी उपयोगी लगती है तो कृपया इसे share अवश्य करे !

Leave a comment

डायबिटीज में ऐसे करे अपने पैरो की देखभाल