गर्भावस्था (Pregnancy) में महिला को और गर्भ में पल रहे शिशु को सुरक्षित रखने के लिए डॉक्टर कई तरह की दवा और टिके देते हैं। Pregnancy में डॉक्टर महिला को धनुर्वात (Tetanus) रोग से बचाने के लिए धनुर्वात रोग का टिका (Vaccine) लगाते है।
धनुर्वात या Tetanus रोग क्या हैं, इसकी वैक्सीन गर्भावस्था में क्यों और कब लगायी जाती है इसकी सम्पूर्ण जानकारी आज इस लेख में हम आपको देने जा रहे हैं। अगर आपके मित्र-परिवार में कोई प्रेग्नेंट है या प्रेगनेंसी प्लान करनेवाले है तो यह जानकारी आपने अवश्य पढ़नी चाहिए और इसे शेयर भी करनी चाहिए।
Pregnancy और Tetanus Toxoid vaccine की सारी जानकारी निचे दी गयी हैं :
धनुर्वात या Tetanus रोग क्या हैं, इसकी वैक्सीन गर्भावस्था में क्यों और कब लगायी जाती है इसकी सम्पूर्ण जानकारी आज इस लेख में हम आपको देने जा रहे हैं। अगर आपके मित्र-परिवार में कोई प्रेग्नेंट है या प्रेगनेंसी प्लान करनेवाले है तो यह जानकारी आपने अवश्य पढ़नी चाहिए और इसे शेयर भी करनी चाहिए।
Pregnancy और Tetanus Toxoid vaccine की सारी जानकारी निचे दी गयी हैं :
गर्भावस्था में टिटनेस का टिका कब और क्यों दिया जाता हैं ?
Tetanus Vaccine in Pregnancy in Hindi
धनुर्वात क्या हैं ? Tetanus in Hindi
- धनुर्वात यह Clostridium tetani नामक bacteria से होनेवाली एक जानलेवा बीमारी है।
- यह बैक्टीरिया इतने छोटे होते है की एक सुई की नोक के ऊपर एक करोड़ से ज्यादा धनुर्वात के बैक्टीरिया रह सकते हैं।
- छोटी सी चोट या जख्म होने पर भी यह बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश कर सकते है और इसलिए चोट लगने पर डॉक्टर धनुर्वात का टिका लगाने की सलाह देते हैं।
- धनुर्वात का संक्रमण होने पर यह बैक्टीरिया शरीर में रोगी के Nervous system को नुकसान पहुंचाते है और रोगी को बचाना मुश्किल हो जाता हैं।
- धनुर्वात का टिका लगाने से रोगी में इसके प्रति रोगप्रतिकार शक्ति निर्माण हो जाती है जिससे धनुर्वात होने का खतरा नहीं होता।
गर्भावस्था में महिला को टिटनेस का वैक्सीन कब लगाना होता हैं ?
- भारत में प्रेगनेंसी में महिला को टिटनेस के 2 टिके लगाए जाते हैं।
- टिटनेस का पहला टिका प्रेगनेंसी पता चलने के तुरंत बाद लगा देना चाहिए।
- टिटनेस का दूसरा टिका महिला को पहला टिका लगने के 4 हफ्ते बाद लगाया जाता हैं।
- अगर महिला पहली प्रेगनेंसी के बाद 3 वर्ष के भीतर दुबारा प्रेग्नेंट हो जाती है तो इस बार केवल एक टिटनेस का बूस्टर टिका देने की जरुरत होती हैं।
- अगर महिला दूसरी बार 3 वर्ष से ज्यादा के अंतर से प्रेग्नेंट होती है तो टिटनेस के 2 वैक्सीन लगाना होता हैं।
- विश्व स्वास्थ्य संघटन (WHO) का कहना है की महिला को प्रेगनेंसी में एक तीसरा टिटनेस का टिका, दूसरा टिटनेस का टिका लगाने के 6 महीने बाद लगाना चाहिए जिससे महिला को 5 वर्ष की रोग प्रतिकार शक्ति मिलती हैं।
प्रेगनेंसी में महिला को टिटनेस का वैक्सीन क्यों लगाना चाहिए ?
- दुनिया में हर साल 2 लाख से ज्यादा बच्चों की मृत्यु जन्म के तुरंत बाद होनेवाले धनुर्वात (Neonatal Tetanus) के कारण होती हैं।
- प्रेगनेंसी के दौरान महिला को दिए जानेवाले टिटनेस के टिके से माता में टिटनेस रोग के खिलाफ प्रतिकार शक्ति निर्माण हो जाती है जो खून के द्वारा गर्भ में पल रहे शिशु को भी माँ से मिल जाती हैं।
- माँ से बच्चे को passive immunization मिल जाने से जन्म के बाद नवजात बच्चे को धनुर्वात / Tetanus होने का खतरा नहीं रहता और बच्चा स्वस्थ जन्म लेता हैं।
- विशेषज्ञ डॉक्टर्स का कहना है की Tetanus vaccine से pre mature delivery होने का खतरा भी कम हो जाता हैं।
- Tetanus vaccine यह pregnancy के समय दिए जानेवाला एक सुरक्षित vaccine है और इसका को विशेष दुष्परिणाम नहीं हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें