पिस्ता / Pistachios खाने के फायदे और नुकसान

#पिस्ता जिसे अंग्रेजी में #Pistachios कहा जाता हैं, सूखे मेवों में अलग स्थान रखता है। यह विटामिन एवं अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके कतरन का उपयोग मिठाई की शोभा बढ़ाने में, खीर में, लस्सी, कुकीज और बिस्कुट में किया जाता है। 

पिस्ता प्रोटीन, विटामिन, खनिज और फाइबर से भरपूर होता है। अन्य सूखे मेवों की तुलना में इसमें Fat कम मात्रा में होता हैं। सूखे मेवों में सबसे अधिक प्रोटीन पिस्ता में ही होता हैं। इसके साथ ही पिस्ता में विटामिन K, विटामिन B6, विटामिन E, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं। 

पिस्ता मीठा और नमकीन मिलता है। आजकल unsalted (बिना नमक वाला) पिस्ता भी मिलता है जो ज्यादा फायदा करता है। पिस्ता खाने के फायदे और नुकसान से जुडी अधिक जानकारी निचे दी गयी हैं :

पिस्ता खाने के फायदे और नुकसान Health Benefits of Pistachios in Hindi

पिस्ते के फायदे Pista khane ke fayde

  • कैंसर : पिस्ता विटामिन बी 6 का प्रमुख स्रोत है जिससे यह कैंसर से बचने में मदद करता है।
  • दिल : यह मांसपेशियों की ताकत को बढ़ाकर दिल को मजबूत करता है।
  • वजन नियंत्रण : पिस्ता में कम कैलोरी और अधिक प्रोटीन होने से यह वजन कम करने में सहायक है।
  • त्वचा : पिस्ता में विटामिन E होता है जो त्वचा को जवान और सुन्दर बनाये रखने में मदद करता हैं।
  • यौन शक्ति : कई परिक्षण में यह साबित हो चूका है की पिस्ता खाने से यौन शक्ति में वृद्धि होती है और जो लोग शीघ्र पतन से पीड़ित है उन्होंने इसका नियमित सेवन करना चाहिए।
  • खून की कमी : पिस्ता में कॉपर और विटामिन बी 6 होता है जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता हैं।
  • आँखे : यह आंखों की रोशनी को बढ़ाता है।
  • कोलेस्ट्रॉल : पिस्ता में एंटीऑक्सिडेंट्स अधिक मात्रा में होने से यह शरीर में ख़राब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करता हैं।
  • डायबिटीज : इसमें कम कैलोरी और अधिक प्रोटीन होने से डायबिटीज के रोगियों को पिस्ता खाना चाहिए।
  • पिस्ता का तेल : पिस्ते का तेल सौंदर्य की दृष्टि से बहुत अच्छा है। यह झुर्रियों को साफ करता है। इसके तेल की मालिश से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। पिस्ता खाने से त्वचा में कसावट आती है।

अवश्य पढ़े – रात में देरी से खाना खाने के नुकसान

पिस्ता के नुकसान / सावधानिया 

  1. हर रोज 8 से 10 पिस्ते से अधिक का सेवन नहीं करना चाहिए। अधिक पिस्ता खाने से पेट में दर्द, सूजन आदि समस्या हो सकती है। 
  2. पिस्ता की तासीर गर्म होने की वजह से पित्त प्रकृति वाले और जिन्हे एसिडिटी की समस्या अधिक रहती है उन्होंने इसका सेवन अधिक नहीं करना चाहिए। 
  3. इसका हमेशा air tight बॉक्स में बंद करके फ्रिज में रखे। 
  4. अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर या किडनी की समस्या है तो आपने नमकीन पिस्ता नहीं खाना चाहिए। 

अवश्य पढ़े : केला खाने के फायदे और नुकसान

पिस्ता का उपयोग हम अपने आहार में कई तरह से कर सकते हैं। कई व्यंजन या मिठाई में इसका इस्तेमाल होता है साथ भी आप इन्हे रोस्ट कर भी खा सकते हैं। शाकाहारी लोगों के लिए यह प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत हैं। 
अगर आपको यह पिस्ता खाने के फायदे और नुकसान की जानकारी उपयोगी लगी है तो कृपया इसे शेयर अवश्य करे !

Leave a comment

इन 5 लक्षणों से पहचाने आपको Blood Cancer है या नहीं गर्मी में कौन सा फल खाना है सबसे फायदेमंद, जानकर हैरान रह जाएंगे! कई देशो में BAN है यह जानलेवा दवा ! सावधान !! डॉक्टर क्यों कहते हैं गर्मी में खाना चाहिए केला? भीषण गर्मी कर रही है बेहाल? ये एक प्राणायाम देगा राहत