रोजाना चलने के क्या फायदे है | Walking health benefits in Hindi

walking health benefits in Hindi

आप स्वस्थ रहने और Weight Loss करने के प्रयास में चलने (Walking) के महत्त्व पर प्रश्न उठा सकते है, क्योंकि ये बहोत ही आसान लगता है और महसूस होता है कि इसमें ज्यादा मेहनत नहीं लगती। लेकिन तथ्य यह है कि, चलने के कई गुण और लाभ है और यदि आपने व्यायाम नियमित शुरू नहीं किया है तो ये सचमुच एक बेहतरीन शुरुआत है।

यदि आप पहले से कड़ी मेहनत कर रहे है, तो सुविधाजनक महसूस होने पर आप इसे भी जारी रख सकते है। आप रोज सुबह देखते होंगे की आपके कई परिचित लोग रोजाना सुबह morning walk करते हैं। आपने यह भी महसूस किया होंगा की जो लोग सुबह चलने की कसरत करते है वह दिनभर ज्यादा energetic रहते हैं।

रोजाना चलने के क्या फायदे है ? (Walking benefits in Hindi)

चलने के निम्नलिखित लाभ है :

1. इसे कोई भी कर सकता है : तैरना, बास्केटबॉल, जिम से हटकर चलना एक ऐसी गतिविधि है, जो सभी कर सकते है। 
2. इसे अपनी गति से करे : धीमा चलने से तेज चलना शरीर के लिए ज्यादा लाभदायी है। तेज या धीमा यह आप पर निर्भर है। आप अपने सेहत के हिसाब से अपने चलने कि गति निर्धारित कर सकते है। सबसे अच्छी बात यह है आप जहाँ चाहे वहाँ चल सकते है। 
3. चलना आसान है : चलते समय आपको अन्य व्यायाम कि तुलना में अधिक प्रयास कि जरुरत नहीं होती है। 
4. चलना मजेदार है : अन्य व्यायाम कि तुलना में चलना अधिक मजेदार है। दर्शनीय स्थान पर जाए, वॉकमेन से संगीत सुने या अपने जीवनसाथी या मित्र के साथ टहल सकते है। 
5. यह सस्ता है : अन्य व्यायाम कि तुलना में इसमें ज्यादा खर्च करने कि जरुरत नहीं है। आपको महंगे साधनो या जूतो कि जरुरत नहीं होती। 

चलने से सेहत को क्या फायदे होते है ? (Health benefits of walking in Hindi)

रोजाना चलने से शरीर और सेहत को निम्नलिखित फायदे होते है। 
1. शरीर को स्फूर्ति मिलती है।
2. घुटने और कुल्हो कि हड्डिया मजबूत होती है। 
3. मांसपेशिया मजबूत बनती है। 
4. शरीर में रक्त का संचारण बढ़ता है और रक्तचाप नियंत्रण में सहायता होती है, जो कि 5. आपके ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए अतिआवश्यक है। 
6. अतिरिक्त वजन कम करने में मदद होती है। 
7. खाना पचाने में मदद मिलती है और कब्ज नहीं होती है। 
8. आप खुद को चुस्त और fresh महसूस करते है। 
9. तनाव कम हो जाता है। 
10. कई तरह के Cancer और Diabetes होने का खतरा कम हो जाता है।  
11. यह दौड़ने से आसान और कम जोखिमवाला व्यायाम है। 
12. सुबह ताज़ी हवा में चलने से रोग प्रतिकार शक्ति बढती है। 

रोजाना कितने कदम (steps) चलना चाहिए ?

रोजाना कम से कम 6000 कदम या steps चलना आपके शरीर और दिल की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। अच्छी सेहत, मोटापे से मुक्ति, पेट की चर्बी कम करना है, कमर की साइज़ कम करना है और fit body के लिए रोजाना 10000 steps चलने का लक्ष्य बनाए ।

रोजाना कितनी देर तक चलना चाहिए ?

प्रतिदिन कम से कम 30 से 60 मिनिट तक walking का लक्ष्य रखे। आप अपने दैनंदिन काम-काज में जितना चलते है उससे अतिरिक्त 30 मिनिट तक चलना आपके सेहत के लिए जरुरी है। यदि आपको यह एक बार में करना कठिन लगे तो दस-दस मिनिट में 3 बार चले। आप आपके उपयुक्त समय अनुसार चल सकते है। चलने के उपयुक्त समय के लिए निचे कुछ सुझाव दिए है :
1. चलने के लिए सुबह 30 मिनिट पहले उठ जाए। 
2. भोजन करने के आधे घंटे बाद 10 मिनिट तक चले। 
3. काम में अवकाश के वक्त चले। 
4. काम के बाद चले। 
5. रात के भोजन पश्च्यात चले। 
6. सोने से पहले चले। 
हर दिन चलने का प्रयास करे। यदि आपको लगे कि 30 मिनिट ज्यादा है तो आप 30 मिनिट से कम समय जैसे 15 मिनिट या अतिरिक्त चलते हुए शुरुआत कर सकते है। अपनी क्षमता से कम मेहनत करते हुए शुरू करने से कोई नुक्सान नहीं है, लेकिन अधिक कठोरता से शुरुआत करने से तकलीफ हो सकती है और यह निराशाजनक हो सकता है। 

रोजाना चलते समय तेज चलना चाहिए या धीमा ?

रोजाना चलते समय अगर आप 4 km/Hr से कम की रफ्तार से चलते है तो इसका आपके सेहत को कोई विशेष लाभ नहीं होता है। आपको कोशिश करना चाहिए की आप 4 से 6 km/Hr की रफ्तार से कहले जिससे हड्डियाँ, स्नायु और हृदय की कसरत भी अच्छे से होती है।

उम्र के हिसाब से कितना चलना चाहिए ?

18 से 60 वर्ष तक की उम्र वाले व्यक्ति ने रोजाना 10 हजार कदम चलने का लक्ष्य रखना चाहिए और 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति ने अपनी क्षमता और डॉक्टर की सलाह अनुसार 6 हजार से 8 हजार कदम रोजाना चलना चाहिए।

रोजाना सुबह कितने कदम चलना चाहिए ?

अगर आपने रोजाना 10 हजार कदम चलने का लक्ष्य रखा है तो इसमे से 6 हजार से 7 हजार कदम आपको रोजाना सुबह चलना चाहिए। सुबह चलने का सबसे बेहतर समय सुबह 6 से 7 के बीच का है क्योंकि उस समय सूर्य किरणों से हमे विटामिन डी भी मिलता है।

क्या आप जानते है : साइकिल चलाने के क्या फायदे है

चलने को अपने हर दिन का हिस्सा बना ले जैसे Tooth Brush करना या स्नान करना। सिर्फ इसी तरह से ये आपकी जीवनशैली का हिस्सा बन सकता है। यदि आप एक या दो दिन चुक भी जाए तो बिलकुल चिंता नहीं करे, क्योंकि ये चलने कि आपकी जीवनशैली का हिस्सा बनाने कि दीर्घकालीन तस्वीर है, जो एक या दो बार चुक जाने से कही ज्यादा महत्वपूर्ण है। 

उपयोगी जानकारी : क्या है स्विमिंग करने के जबरदस्त फायदे

अगर आपको पहले से ह्रदय रोग, संधिवात या अन्य कोई बीमारी है जिसमे चलने (walking) में तकलीफ हो सकती है जैसे घुटने में दर्द, सांस फूलना, सीने में दर्द या अन्य कोई समस्या हो रही है तो तुरंत अपने डॉक्टर कि सलाह ले।  

Rate this post

1 thought on “रोजाना चलने के क्या फायदे है | Walking health benefits in Hindi”

  1. आप खुद को चुस्त और fresh महसूस करते है।
    तनाव कम हो जाता है।
    कई तरह के Cancer और Diabetes होने का खतरा कम हो जाता है।
    यह दौड़ने से आसान और कम जोखिमवाला व्यायाम है।
    सुबह ताज़ी हवा में चलने से रोग प्रतिकार शक्ति बढती है।
    ​शानदार और उपयोगी जानकारी

Leave a comment

पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अच्छी नींद क्यों ज्यादा जरूरी है? महिलाओं में थायराइड: ये 5 लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं! सिर्फ़ ये एक चीज़ आपकी त्वचा को सालों जवान बना देगी…जानकर रह जाएंगे हैरान! कमर दर्द से मिनटों में राहत देंगे ये 7 योगासन! सावधान: स्तन में ये बदलाव कैंसर का संकेत हो सकते हैं !