-->

BMI से कैसे पता करे आपका वजन कितना होना चाहिए ?

BMI से कैसे पता करे आपका वजन कितना होना चाहिए ? BMI से कैसे पता करे आपका वजन कितना होना चाहिए ?
हर कोई सुखमयी निरोगी जीवन जीना चाहता है।  निरोगी और स्वास्थ्यवर्धक जीवन जीने के लिए आपका वजन नियंत्रण में होना बेहद जरुरी है। सबसे पहले आपको यह पता होना चाहिए की आपका वजन किस श्रेणी में आता है। क्या आपका वजन नियंत्रण में है, ज्यादा है या खतरे के लक्षण के पार पहुच गया है ?

आज भारत मैं ऐसे करोडो लोग है जिनका वजन या तो ज्यादा है या फिर जितना होना चाहिए उससे काफी काम हैं। ऐसे बेहद कम लोग है जिनका वजन ideal weight कहा जा सकता हैं। आपका वजन कितना होना चाहिए इसकी सटीक जानकारी ज्यादातर लोगों के पास नहीं हैं। 

इन सवालों का जवाब पाने के लिए और अपना वजन का लक्ष्य पता करने के लिए हम निचे दिए गए ३ मानको का इस्तेमाल कर सकते है :
  1. Body Mass Index (B.M.I)
  2. शरीर के आकार की जाँच (Abdominal Girth)
  3. ऊचाई और वजन मानक तालिका Height weight chart
How-to-know-if-you-are-overweight-or-not

कितना होना चाहिए आपका वजन ?
Ideal Weight information in Hindi

Body Mass Index (B.M.I) क्या है ? Body Mass Index / BMI in Hindi

जिस तरह ह्रदय के बीमारी की जोखिम की स्तिथि का आकलन करने के लिए रक्तचाप / Blood Pressure निरक्षण करते है, ठीक उसी तरह  B.M.I आपके वजन की जांच करने और साथ ही आपके स्वस्थ्य से जुड़े खतरे का आकलन करने का सही उपाय है।

B.M.I गणना मीटर में आपकी ऊचाई और किलोग्राम में आपके वजन पर आधारित है। B.M.I गणना निम्नलिखित तरह से की जाती है :
  1. अपनी ऊचाई मीटर में मापे (उदा.172 centimeters = 1.72 meter) = 1.72 meter
  2. इस अंक का गुना इसी से करे (उदा. 1.72 X 1.72 ) = 2.96 meter²
  3. अपना वजन किलोग्राम में मापे (उदा. 70 kilograms) = 70 kgs
  4. अपनी B.M.I जानने के लिए उत्तर 3 को उत्तर 2  से भाग दे = 70 ÷ 2.96 = 23.64 kg/m²
B.M.I के अनुसार वयस्कों में अत्याधिक वजन और मोटापे का वर्गीकरण 

वर्गीकरण
B.M.I (Kg/m²)
बीमारी का खतरा
कम श्रेणी
< 18.5
कम
सामान्य श्रेणी
18.5 to 23.0
औसत
अधिक वजन
23.0 to 25.0
हलकी वृद्धि
मोटापा
 25.0

वर्ग १
25.0 to 29.9
गंभीर
वर्ग 2
30.0
अधिक गंभीर

आपका वजन सामान्य श्रेणी के जितना करीब होंगा आपको वजन से जुडी स्वस्थ्य समस्याओ से परेशान होने का खतरा उतना ही कम होंगा।


शरीर के आकार की जाँच (Abdominal Girth) क्या है ?Abdominal Girth information in Hindi

शरीर में Fat जमा होने के लिए सबसे खतरनाक जगह है कमर के आसपास और शरीर का उपरी हिस्सा। यही सबसे महत्वपूर्ण जगह है जहां अनावश्यक चर्बी को घटाया जाना जरुरी है।

ध्यान रहे, इस बात की शोध से पृष्टि हुई है की किसी महिला के लिए 90 cm से ज्यादा की या पुरुष के लिए 100 cm से ज्यादा की कमर कई स्वस्थ्य संबंधी समस्याओ के लिए जिम्मेदार है।

शरीर के आकार की जाँच (Abdominal Girth) मापने के लिए measuring tape अपनी नाभि के ऊपर पेट की सीधी लाइन में समान्तर रखे।

                            कमर के घेरे का माप और बीमारियों का खतरा
पुरुष
स्त्री
बीमारी का खतरा
कमर का घेरा  94 cm
कमर का घेरा  80 cm
अधिक
कमर का घेरा  102 cm
कमर का घेरा  88 cm
अत्याधिक खतरा


ऊचाई और वजन मानक तालिका 
Height Weight Chart in Hindi

सामान्य भारतीय स्त्री और पुरुष के ऊचाई और वजन मानक तालिका निचे दी गयी है। आप आपके उचाई के हिसाब से आपका वजन कितना होना चाहिए इसका अंदाजा निचे दी गयी तालिका से लगा सकते है।

Standard Height & Weight for Indian Men and Women                         
Height 
Men 
Women
(Feet & Metres) 
Weight
Weight

(kgs) 
(kgs) 
5'-0" (1.523 m)
50.8 - 54.4
50.8 - 54.4
5'-1" (1.548 m)
51.7 - 55.3
51.7 - 55.3
5'-2" (1.574 m)
56.3 - 60.3
53.1 - 56.7
5'-3" (1.599 m)
57.6 - 61.7
54.4 - 58.1
5'-4" (1.624 m)
58.9 - 63.5
56.3 - 59.9
5'-5" (1.650 m)
60.8 - 65.3
57.6 - 61.2
5'-6" (1.675 m)
61.6 - 66.7
58.9 - 63.5
5'-7" (1.700 m)
64.0 - 68.5
60.8 - 65.3
5'-8" (1.726 m)
65.8 - 70.8
62.2 - 66.7
5'-9" (1.751 m)
67.6 - 72.6
64.0 - 68.5
5'-10" (1.777 m)
69.4 - 74.4
65.8 - 70.3
5'-11" (1.802 m)
71.2 - 76.2
67.1 - 71.7
6'-0" (1.827 m)
73.0 - 78.5
68.5 - 73.9
6'-1" (1.853 m)
73.3 - 80.7
73.3 - 80.7
6'-2" (1.878 m)
77.6 - 83.5
77.6 - 83.5
6'-3" (1.904 m)
79.8 - 85.9
79.8 - 85.9

आशा है अब तक आपने इन तीनो मानको का इस्तेमाल कर आपका वजन किस श्रेणी में है यह पता कर लिया होंगा।
  • अगर आपका वजन सामान्य श्रेणी में है तो आपको हार्दिक बधाई ! कोशिश करे की आपका वजन हमेशा नियंत्रित  रहे।  
  • अगर आपका वजन सामान्य से अधिक है तो अब समय आ गया है की आप आपके स्वस्थ्य के बारे में गंभीर हो कर सोचे और वजन कम करने की योग्य प्रक्रिया शुरू करे। 
मोटापे और वजन बढ़ने के कारण जानने के लिए पढ़े - Causes of Obesity In Hindi

                          Lose Weight ! Gain Health !!

Keywords : Weight gain, Weight loss in Hindi, Obesity in Hindi, Body Mass Index in Hindi अगर आपको यह लेख उपयोगी लगता है तो कृपया इस लेख को निचे दिए गए बटन दबाकर अपने Google plus, Facebook या Tweeter account पर share करे !
देखे हमारे उपयोगी हिंदी स्वास्थ्य वीडियो ! Youtube 52k

Loading

रविवार, सितंबर 22, 2013 2018-08-22T08:52:21Z

12 टिप्‍पणियां:

  1. बेहद उपयोगी एंव विस्तार से जानकारी दी आपने आभार।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सबसे पहले निरोगिकाया वेबसाईट पर आने के लिए और अपनी राय देने के लिए आभार !

      अगर आपको यह वेबसाईट पसंद आयी है तो कृपया अपने दोस्त और रिशेतेदारो को इससे जुड़ने के लिए कहे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने स्वस्थ्य के बारे में जागरूक हो सके.

      धन्यवाद !

      हटाएं
    2. Paritosh ji mujhe ye btaye ki vajan kam krne ke liye vlcc jaisa center kargar hote h kya

      हटाएं
    3. मुझे VLCC जैसे centre का अनुभव नहीं है इसलिए कोई टिप्पणी नहीं कर सकता हूँ. आप बिना किसी centre के भी समतोल आहार-विहार, योगा और व्यायाम से अपना वजन नियंत्रण कर सकते हैं. याद रहे की वजन कम करने का कोई shortcut नहीं हैं.

      हटाएं
    4. kya baat he maja aa gaya sir ji......unique knowledge he hr koi ni de sakta. But how can i download this ?

      हटाएं
  2. Sir my height is 5 feet and 9 inch but my weight is only 55 kg , how can I increase my weight , please provide me best solution .

    जवाब देंहटाएं

Follow Us