गर्मी के दिनों में त्वचा की देखभाल के लिए कौन से फल खाने चाहिए ?

गर्मी / Summer के दिनों मे हमारे त्वचा / skin की देखभाल करने के लिए हमे जरूरी आहार, फल / fruits खाना और पर्याप्त मात्रा मे पानी पिन बेहद आवश्यक हैं । बदलते मौसम के साथ साथ शरीर में भी काफी परिवर्तन आते हैं। मौसम का मिजाज जब गर्म हो उठता है तब सूरज की गर्मी के कारण त्वचा झुलस उठती है एवं शरीर में पानी की कमी होकर त्वचा का रूखापन, कालापन, जी घबराना, भूख में कमी, प्यास की अधिकता एवं पाचन संबंधी अनेक दोष पैदा होने लगते हैं। 

गर्मी के मौसम में हमें सेहत का ध्यान काफी रखना पड़ता है। जरा सी लापरवाही भी कई बीमारियों को  आमंत्रित करती है। ऐसे में मौसमी फल सब्जियां ही ऐसे अमूल्य कुदरती सौंदर्य प्रसाधन है जो हमें सिर्फ सौंदर्य ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य भी प्रदान करती है। गर्मी में मिलने वाले फलों की विशेषता यह होती है कि इन में करीब 80 से 90% तक पानी होता है साथ ही विटामिन, फाइबर, मिनरल्स एवं एंटीऑक्सिडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इन फलों में फैट की मात्रा बहुत कम होती है। मौसम के अनुसार ही यह शरीर को स्वस्थता प्रदान करते हैं।

तो आईए जानते हैं गर्म मौसम में ठंडे-ठंडे फलों से स्वास्थ्य एवं सौंदर्य बनाए रखने के कुछ गुणकारी नुस्खे। अपने सौंदर्य को फलों से निखारिये और बदले में पाइए फूलों सा सौंदर्य…

गर्मी के दिनों में त्वचा की देखभाल के लिए कौन से फल खाने चाहिए ?
(Fruits to eat in Summer for Skin care in Hindi)

Fruits to eat in Summer sin care in Hindi

  1. गन्ना : गर्मियों में गन्ना बेजोड़ है जो आपकी भूख प्यास मिटाकर आपकी सुस्त काया को स्फूर्ति प्रदान करता है। इस के रस के नियमित सेवन से निर्जीव त्वचा दमकने लगती है। गन्ने खाने से दांत मजबूत होते है। अगर आप गन्ने का रस बाजार में पीते है तो पीना बर्फ डालें पीना चाहिए।
  2. संतरा : स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि सौंदर्य निखारने के लिए भी संतरा उत्तम है। सन्तरे के जूस में विटामिन C, फाइबर्स और मिनरल्स काफी मात्रा में पाए जाते है। यदि आपके चेहरे पर कील, दाग धब्बे है या धूप से त्वचा काली पड़ गई हो तो संतरे के छिलकों को केवल 2 मिनट गालों पर रगड़िए और 10 मिनट बाद धो डालिए। त्वचा में नई जान आएगी।
  3. ककड़ी / खीरा : ककड़ी में विटामिन ए, बी12, सी, डी, पोटैशियम, फास्फोरस आयरन आदि पाए जाते हैं। खीरे में 96 प्रतिशत पानी पाया जाता है। नियमित रूप से ककड़ी का जूस पीने से शरीर में ताकत आती है, साथ ही कब्ज से भी मुक्ति मिलती है। धूप में अगर आपका चेहरा काला पड़ गया हो तो चेहरे की त्वचा पर ककड़ी का रस मले। ककड़ी के टुकड़ों को आंखों पर कुछ देर रखने से आंखों को ठंडक मिलती है। लू में भी ककड़ी का रस फायदा करता है। ककड़ी के रस में नींबू रस एवं मसूर की दाल पीसकर उबटन लगाने से चेहरा चमक उठता है।
  4. नींबू : नींबू के गुण जितने गिनाए कम है। विटामिन C से भरपूर निम्बू के बारें मे एक वैज्ञानिक ने यहां तक कहां है कि आश्चर्य है कि नींबू सोने के भाव क्यों नहीं बिकता ?  प्रतिदिन सुबह एक गिलास गुनगुने पानी मे आधा नींबूरस डालकर पीने से बदन की अनावश्यक चर्बी घट कर काया छरहरी बनी रहती है। एवं दिनभर ताजगी बनी रहती है। त्वचा के सौंदर्य के लिए नींबू के रस का अधिक इस्तेमाल करें।
  5. अनार : नारी का सर्वाधिक बहुमूल्य प्रसाधन है अनार। अनार में प्रचुर मात्रा में विटामिन, ओमेगा फैटी एसिड्स,  एंटीऑक्सिडेंट्स, फोलिक एसिड, आयरन आदि तत्व पाए जाते हैं। प्रतिदिन अनार के सेवन से शरीर का रक्त के संचालन सुचारु रुप से होकर आयरन की कमी दूर होती है। चिलचिलाती धूप में अनार खाना या उसका जूस का सेवन करना शरीर को फायदेमंद होता है। अनार में एंटीएजिंग गुण भी पाया जाता है। अनार के छिलके सुखाकर कूट कर रख कर इस में नींबू और शहद मिलाकर सप्ताह में दो बार चेहरे पर पैक लगाएं। त्वचा चिकनी एवं कांतिवान हो उठती है। 
  6. खरबूजा : मीठा-मीठा खरबूजा भला किसे नहीं भाता ? पर आप यह नहीं जानतें कि इस के गुदे को बालों की जड़ में लगाने से गर्मियों में बाल शुष्क और बेजान नहीं होते बल्कि हमेशा खिले-खिले रहते हैं। साथ ही सिर में ठंडक भी बनी रहती है। खरबूजे का मज़ा आप खाने के साथ ले सकते या खाने के कुछ देर बाद भी इसे खा सकते हैं। विटामिन A, B, C, पोटैशियम, सोडियम, मैग्नेशियम से युक्त खरबूजा शरीर की थकान दूर करता है। इसमें मौजूद फोलिक एसिड की वजह से गर्भवती महिला व बच्चा स्वस्थ रहते हैं। सिर्फ एक बात का ख्याल रखना है कि खरबूजा खाकर तुरंत पानी न पिए।
  7. तरबूज़ : तरबूज तो गर्मी का खास फल है। इसकी तासीर ठंडी होती है। इसमें विटामिन A, C, B 1,  B 2, B 3 , B 5, B 6 , electrolytes के साथ पानी की मात्रा काफी अधिक होती हैं। हर रोज तरबूज खाने से या तरबूज का जूस पीने से शरीर को चुस्ती और स्फूर्ति मिलती है। तरबूज को ज्यादातर दोपहर के वक्त खाएं क्योंकि इस वक्त शरीर में पानी की कमी रहती है। अतः तरबूज उस कमी को पूरा करता है साथ ही शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है। यह हमारे पाचन प्रक्रिया के साथ किडनी के लिए भी एक अच्छा फल है और शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदत करता है। 
  8. बेल : गर्मियों का सर्वश्रेष्ट फल है बेल। पके हुए बेल का शरबत पीने से पेट में दर्द और मरोड़, गैस आदि गर्मी के सभी विकार दूर होते हैं। बेल शरीर की गर्मी कम करता है। साथ ही बेल का गूदा चेहरे के लिए उत्तम मास्क है। 
  9. आम : आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम का इंतजार लोगों को साल भर से होता है। गर्मी का मौसम आते ही सबसे पहले ख्याल आम का ही आता है। आम न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि आम का रस पीने से शरीर में ताकत और स्फूर्ति मिलती है। दूध में आम मिलाकर उसका शेक भी बनाया जाता है, लेकिन आम की तासीर गर्म होने से इसका सेवन मर्यादित मात्रा में ही करना चाहिए। आम का सेवन कैंसर के खतरे को कम करने में मदत करता है।
  10. आम का पना : गर्मियों में आम का पना जरूर पीना चाहिए। आम का पना लू से बचाता है। यह कच्चे आम से बनता है। कच्चे आम की तासीर ठंडी होती है। हर रोज आम का पन्ना पीने से पाचन सही रहता है एवं कब्ज एवम पेट की समस्याएं भी दूर होती है।
  11. स्ट्राबेरी : विटामिन सी से भरपूर स्ट्रॉबेरी आपकी शरीर की रोग प्रतिकारक क्षमता बढ़ाता है। स्ट्रॉबेरी में एंटीआक्सीडेंट और कैंसर से लड़ने वाले तत्व होते हैं। एक स्ट्रॉबेरी का रस और थोड़ी मलाई की बुंदे मिलाकर होठों पर लगाने से होठों में प्राकृतिक लाली उभर आती है।
  12. पपीता : पपीते में बीटा कैरोटीन, विटामिन, फाइबर, पोटेशियम आदी होते हैं। साथ ही यह पाचन संस्था, कब्ज और वजन घटाने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आंखों की रोशनी के लिए, स्वस्थ दमकती त्वचा के लिए पपीता काफी फायदेमंद माना जाता है। चेहरे पर झुर्रियां हो तो पपीते का गुदा मले और पूरी तरह सुखने पर धो लें। कुछ ही दिनों में चेहरे में कसाव और अनोखी ताजगी महसूस होगी।
  13. अनानस : अनानस शरीर को ठंडा देता है साथी प्रोटीन और वसा का पाचन करने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज से निजात दिलाता है साथ ही शरीर की जलन कम करता है। 
  14. गुलकन्द : गुलाब की पंखुड़ियों से बना गुलकन्द में विटामिन C, E, व  B काफी मात्रा में पाए जाते है। गुलकंद के प्रयोग से शरीर में ठंडक मिलती है। यह में डीहाइड्रेशन से बचाता है। साथ ही त्वचा को तरोताजा भी रखता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा प्रचुर होती है जो शरीर की प्रतिकारक क्षमता बढ़ाते हैं। गुलकंद माउथ फ्रेशनर का काम भी करता है।
  15. नारियल पानी : गर्मी के मौसम में नारियल पानी पीते रहना चाहिए इससे शरीर में पानी की कमी तो पूरी होती है साथ ही शरीर में जरूरी लवणों की मात्रा भी संतुलित रहती है। शरीर में पानी की कमी होने पर, दस्त लगने पर, उल्टी होने पर नारियल पानी पीने से काफी राहत मिलती है।

इस प्रकार इन फलों को अपने नियमित दिनचर्या में शामिल करने से आप गर्मी में भी कूल-कूल महसूस करने लगेंगे। गर्मियों में चाय कॉफी एवं तली-भुनी चीजों का प्रयोग ना करें, बल्कि फलों के जूस, छाछ, ठंडाई, नींबू पानी, सब्जी के सुप आदि पीने से शरीर के आवश्यक तत्व का सामंजस्य बना रहता है और शरीर स्वस्थ बना रहता है। याद रहे, स्वास्थ्य में ही सौंदर्य समाया है।

ऊपर दिए हुए सभी फलों का इस्तेमाल करते समय हमें कुछ आहार संबंधी नियमों का पालन करना जरुरी होता हैं। Click करे और अवश्य पढ़े – फल खाने के विशेष नियम 

अगर यह जानकारी आपको उपयोगी लगी है तो कृपया इसे share अवश्य करे !

Leave a comment

डायबिटीज में ऐसे करे अपने पैरो की देखभाल