कैसे बनाये घर पर Healthy Smoothie

smoothie kaise banate hai in Hindi

ईस लेख मे आप को यह जानकारी मिलेंगी hide

आजकल के आधुनिक युग में लोगों के जीवन से समतोल पौष्टिक आहार लगभग गायब हो गया हैं। समय की कमी और फ़ास्ट फ़ूड के चलन के कारण आहार की पौष्टिकता कम हो चुकी है और खान-पान की गड़बड़ी के चलते मोटापे की समस्या बढ़ रही हैं। कम समय में अपने परिवार को एक पौष्टिक और स्वादिष्ट आहार के रूप में आप स्मूदी / Smoothie का उपयोग कर सकते हैं।

Smoothie आपको सम्पूर्ण आहार दे सकती है। इसमें ताजे फल और सब्जियों का समावेश होने से इसमें Proteins, Vitamins और कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। Smoothie पिने से पेट जल्दी भर जाता हैं और वजन कम करने में आसानी होती हैं।

Smoothie कैसे बनाते हैं ?

Smoothie को आप आहार के एक बेहद आसान और पौष्टिक विकल्प के तौर पर देख सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान हैं। आप अपने घर पर अपने मनपसंद फल, सब्जी, दूध और शहद जैसे कई तरह पदार्थ मिलाकर कई तरह की विविध Smoothie बना सकते हैं।

Smoothie बनाने की सामान्य विधि :

  • फल की Smoothie बनाने के लिए ताजे या जमे हुए फल का प्रयोग करे। आप एक समय में एक या अनेक फलों का उपयोग कर सकते हैं। फल हमेशा स्वच्छ और ताजे होना चाहिए। फलों के छिलके और बीज निकाल लेना चाहिए। अगर आप Smoothie बनाने के लिए अननस या तरबूज जैसे रसीले फल का प्रयोग करते है तो Smoothie पतली बन सकती है, ऐसेमें उसमे प्रोटीन पाउडर मिलाना पड़ता हैं।
  • फल के टुकड़े कर मिक्सर / ब्लेंडर या फ़ूड प्रोसेसर में डाल दे।
  • अपने Smoothie को अधिक पौष्टिक बनाने के लिए आप उसमे सब्जी भी डाल सकते हैं। पत्तागोभी और पालक जैसे कई सब्जी का उपयोग किया जा सकता हैं। आप खीरा, ककड़ी और टमाटर जैसे सलाद का भी उपयोग कर सकते हैं।
  • अब Smoothie बनाने के लिए इसमें तरल पदार्थ डाले। आप दूध, दही, सोया दूध, हर्बल चाय, शरबत या आइसक्रीम का उपयोग कर सकते हैं।
  • स्वादानुसार आप इसमें धनिया, पुदीना, अदरक या दिर शहद भी मिला सकते हैं।
  • Smoothie को मीठा बनाने के लिए आप इसमें शक्कर, शहद, पके केले या स्वीटनर का उपयोग कर सकते हैं।
  • अगर आप Smoothie को ठंडा पीना चाहते है तो उसमे 1 या 2 आवश्यकता अनुसार बर्फ के टुकड़े भी मिला सकते हैं।
  • अब मिक्सर / ब्लेंडर का ढक्कन बंद कर उसे कम स्पीड से चालू करे। मिक्सर को लगभग 1 मिनिट तक चलने के बाद या बर्फ के टुकड़े Smoothie में मिल जाने के बाद उसे बंद करे।
  • मिश्रण को 1 मिनिट ऐसे ही छोड़ने के उपरांत इस मिश्रण को एक बड़े गिलास में डाल दे।
  • Smoothie को सजाने के लिए आप निम्बू या स्ट्रॉबेरी के छोटे टुकड़ो का उपयोग कर सकते हैं।
  • इसे बनाकर आप 2 दिन तक फ्रिज में भी रख सकते है पर अगर ताजा सेवन कर तो अधिक लाभकारी हैं।


इस तरह आप अपने मनपसंद फल, सब्जी और तरल पदार्थ का मिश्रण कर कई तरह के पौष्टिक Smoothie बना सकते हैं। केवल सब्जी का उपयोग कर आप Green Smoothie भी बना सकते हैं। इसे सबसे अधिक पौष्टिक माना जाता हैं। अगर आपके पास समय नहीं है तो बाजार में मिलने वाले तैयार Smoothie भी ले सकते हैं।

Smoothie पिने से होनेवाले विविध स्वास्थ्य लाभ की जानकारी लेने के लिए यह पढ़े – Smoothie पिने के स्वास्थ्य संबंधी लाभ !

अगर आपको यह लेख उपयोगी लगता है और आप समझते है की यह लेख पढ़कर किसी के स्वास्थ्य को फायदा मिल सकता हैं तो कृपया इस लेख को निचे दिए गए बटन दबाकर अपने Facebook, Whatsapp या Tweeter account पर share जरुर करे !

Leave a comment

इन 5 लक्षणों से पहचाने आपको Blood Cancer है या नहीं गर्मी में कौन सा फल खाना है सबसे फायदेमंद, जानकर हैरान रह जाएंगे! कई देशो में BAN है यह जानलेवा दवा ! सावधान !! डॉक्टर क्यों कहते हैं गर्मी में खाना चाहिए केला? भीषण गर्मी कर रही है बेहाल? ये एक प्राणायाम देगा राहत