कितना जानलेवा है Corona Virus (COVID19) ?

Corona Virus को हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संघटन (WHO) ने महामारी (Pandemic) घोषित किया हैं। आज विश्वभर में 80 से ज्यादा देशों में कोरोना वायरस का प्रकोप फ़ैल चूका हैं। आज विश्व में लाखों लोगों की मृत्यु इस बीमारी से हो चुकी हैं।कोरोना वायरस कैसे फैलता है, इसके लक्षण क्या है और इससे बचने के लिए हमें क्या करना चाहिए इसकी जानकारी हम इस लेख में प्रकशित कर चुके हैं – कोरोना वायरस के लक्षण और बचने के उपाय

हमें कई पाठकों ने Whatsapp और Facebook पर कोरोना वायरस कितना जानलेवा है और किस आयु वर्ग के लोगों के लिए खतरनाक है इसकी जानकारी पूछी है और इसीलिए आज इस लेख में हम आपको कोरोना वायरस कितना जानलेवा है इसकी जानकारी विस्तार में देने जा रहे हैं।कोरोना वायरस कितना और किसके लिए खतरनाक है इसकी जानकारी निचे दी गयी हैं :

कितना जानलेवा है कोरोना वायरस ?

  • कोरोना वायरस के विश्वभर में आज की तारीख १४ मार्च २०२० तक 144406 मामले सामने आए है और इनमे से अब तक 5442 लोगों की मृत्यु कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई है। इसका मतलब कोरोना वायरस की मृत्यु दर या Mortality Rate 3.7% हैं। SARS या MERS की तुलना में यह मृत्यु दर बेहद कम हैं।
  • कोरोना वायरस से मरनेवालों लोगों में से 70% लोग पुरुष हैं। महिलाओं में इसका असर कम देखा गया हैं।
  • कोरोना वायरस से मरनेवालों में से 80% लोगों की उम्र 60 वर्ष से अधिक हैं। इनमे से 90% ऐसे लोग है जोकि पहले से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या अन्य कोई गंभीर रोग हैं।
  • कोरोना वायरस के कारण संक्रमित होने के मामले का प्रतिशत 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों में 1% से भी कम हैं।
  • अगर आपकी रोग प्रतिकार शक्ति अच्छी है और आपको डायबिटीज, एड्स, ब्लड प्रेशर या और कोई अन्य ऐसी बीमारी नहीं है जिस वजह से आपकी रोग प्रतिरोधक शक्ति कमजोर होती है तो आपको कोरोना वायरस से भयभीत होने की जरुरत नहीं हैं।
  • ऐसे लोग जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है या ऐसे व्यक्ति जिन्हे पहले से ही डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, एड्स या कोई अन्य पुराणी बीमारी है उन्होंने डॉक्टर की सलाह से उचित दवा लेकर अपने रोग को काबू में रखना चाहिए।
  • आपको अपनी रोग प्रतिकार शक्ति बढ़ाने के लिए रोजाना व्यायाम और उचित पौष्टिक आहार लेना चाहिए। पढ़े विस्तार में – रोग प्रतिकार शक्ति बढ़ाने के घरेलु असरदार उपाय
  • कोरोना वायरस से घबराने के जरुरत नहीं हैं। आप सामान्य एहतियात बरतकर इसके संक्रमण से बच सकते है और औरों को भी बचा सकते हैं।
कोरोना वायरस यह एक नया संक्रमण है और इसका डेटा भी फिलहाल अधिक उपलब्ध नहीं हैं। ऊपर दी हुई जानकारी विश्व स्वास्थ्य संघटन और भारत सरकार द्वारा प्रकाशित जानकारी से दी गयी हैं। जैसे-जैसे नयी जानकारी प्राप्त होंगी हम वेबसाइट पर इसे अपडेट करते रहेंगे।
अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगती है तो कृपया इसे शेयर जरूर करे। 

Leave a comment

इन 5 लक्षणों से पहचाने आपको Blood Cancer है या नहीं गर्मी में कौन सा फल खाना है सबसे फायदेमंद, जानकर हैरान रह जाएंगे! कई देशो में BAN है यह जानलेवा दवा ! सावधान !! डॉक्टर क्यों कहते हैं गर्मी में खाना चाहिए केला? भीषण गर्मी कर रही है बेहाल? ये एक प्राणायाम देगा राहत