बढ़ते प्रदूषण, रोग प्रतिरोधक शक्ति में कमी, भोजन में मिलावट और मोटापा जैसी समस्या के कारण दुनियाभर में अस्थमा (दमा) या Allergic Bronchitis के रोगियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही हैं। अस्थमा के कारण साँस लेने में तकलीफ होती है और आपके फेफड़े भी ख़राब हो जाते हैं। दवा, इंजेक्शन, पंप और नेबुलायझर लेने से इसमें आराम तो मिलता है पर इसमें आपका काफी समय और पैसा खर्च हो जाता हैं।
अस्थमा और Allergic Bronchitis के रोगी ने अपने आहार या Diet में क्या शामिल करना चाहिए और क्या नहीं इसकी जानकारी नीचे दी गयी हैं :
जरूर पढ़े - Vitamin D युक्त आहार की सूचि और मात्रा
अवश्य पढ़े : Vitamin A युक्त Food list की जानकारी
यह भी पढ़े - Vitamin C के Food source क्या हैं ?
इस लेख में हमने आपको आसान शब्दों में Asthma के रोगी ने क्या diet लेना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए इसकी संक्षेप जानकारी दी है। अगर आपका इससे जुड़ा कोई सवाल है तो आप हमें 7359115501 इस नंबर पर whatsapp message कर पूछ सकते हैं।
- अस्थमा में क्या खाना चाहिए Asthma diet in Hindi
- अस्थमा में क्या नहीं खाना चाहिए ? Foods to avoid in Asthma in Hindi
अस्थमा और Allergic Bronchitis के रोगी ने अपने आहार या Diet में क्या शामिल करना चाहिए और क्या नहीं इसकी जानकारी नीचे दी गयी हैं :
अस्थमा में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ?
Asthma diet tips in Hindi
अस्थमा में क्या खाना चाहिए Asthma diet in Hindi
अस्थमा के रोगी को अपने आहार में नीचे दिए हुए आहार पदार्थों को शामिल करना चाहिए :
अस्थमा में बच्चों को दे Vitamin D युक्त आहार Vitamin D in Asthma
बच्चों में कफ वाली खांसी ज्यादा होती हैं। ठंडा पानी पिने या मौसम में बदलाव होने पर बच्चों को जल्द कफ हो जाता हैं। 6 साल से 15 साल तक के बच्चों को पर्याप्त मात्रा में Vitamin D युक्त आहार देने से उन्हें बार-बार अस्थमा की परेशानी नहीं होती हैं। Vitamin D युक्त आहार में शामिल है दूध, अंडा, मछली, मटन आदि।जरूर पढ़े - Vitamin D युक्त आहार की सूचि और मात्रा
अस्थमा में बच्चों को दे Vitamin A युक्त आहार Vitamin A in Asthma
बच्चों पर हुए एक शोध में यह पता चला है की अस्थमा से पीड़ित बच्चों में सामान्य बच्चों की तुलना में Vitamin A कम होता हैं। फेफड़ों के स्वास्थ और अच्छी रोग प्रतिरोधक शक्ति के लिए पर्याप्त Vitamin A शरीर में होना जरुरी होता हैं। आप अपने बच्चो को पर्याप्त मात्रा में Vitamin A देने के लिए उनके आहार में गाजर, ब्रोकोली, मटर, पनीर, राजमा, आम, पपीता, चीकू आदि आहार शामिल कर सकते हैं।अवश्य पढ़े : Vitamin A युक्त Food list की जानकारी
अस्थमा में ले Vitamin C युक्त आहार Vitamin C in Asthma
Vitamin C यह एक उपयोगी एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ-साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए उपयोगी विटामिन हैं। इसके नियमित सेवन से आपको एलर्जी नहीं होंगी और अस्थमा की खांसी से भी आप बचे रहेंगे। पर्याप्त मात्रा में विटामिन C लेने के लिए आपको आहार में आंवला, निम्बू, पपीता, अनानस, मूली, शलजम, पालक, मक्का, पुदीना आदि फल और सब्जी का समावेश करना चाहिए।यह भी पढ़े - Vitamin C के Food source क्या हैं ?
अस्थमा में ले Magnesium युक्त आहार Magnesium in Asthma
अमेरिका में बच्चों पर हुए एक संशोधन में पता चला है की 10 से 20 साल के अंदर के आयु के बच्चों में Magnesium की कमी होने पर Lungs कमजोर होते है और अस्थमा का खतरा बढ़ जाता हैं। ऐसे में इस आयु के बच्चों को पर्याप्त मात्रा में Magnesium मिलने के लिए इनके diet में Magnesium युक्त आहार जैसे की पालक, सालमन, डार्क चॉकलेट, सोयाबीन, मूंगफली, दूध, दही, ब्रोकोली, मूंगफली आदि को शामिल करना चाहिए।
अस्थमा में ले Omega-3 Fatty acids युक्त आहार Omega-3 Fatty acids in Asthma
ह्रदय के स्वास्थ्य के साथ-साथ Lungs के स्वास्थ्य के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में Omega-3 Fatty acids होना जरुरी हैं। Omega-3 Fatty acids से हमारी immunity हमेशा strong रहती हैं। Omega-3 Fatty acids के लिए आप सालमन, मछली, टूना या अलसी के बीज का सेवन कर सकते हैं।
अस्थमा में ले ताजे फल और सब्जियाँ Fresh Fruits and Vegetables in Asthma
अस्थमा से बचने के लिए आपको हमेशा ताजे मौसमी फल और सब्जियों का सेवन ही करना चाहिए। खाना हमेशा गर्म और ताजा ही खाना चाहिए। अगर आप ठंडा, बासी और बेमौसम सुरक्षित रखा हुआ फल या सब्जी का सेवन करते है तो इससे आपको अस्थमा का अटैक होने के खतरा रहता हैं।
अस्थमा में क्या नहीं खाना चाहिए ? Foods to avoid in Asthma in Hindi
अस्थमा के रोगी को नीचे दिए हुए आहार पदार्थो को अपने आहार में शामिल नहीं करना चाहिए :
- एलर्जी / Food allergy : अस्थमा यह एक allergic रोग है। ऐसा कोई भी आहार जिससे की आपको एलर्जी हो चाहे फिर वो ठंडा पानी, चॉकलेट, केला या दाल जैसी कोई चीज हो, उनका सेवन करने पर आपको एलर्जी होकर फेफड़ों में कफ जमना शुरू हो जाता हैं। यह एलर्जिक आहार हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग हो सकता हैं। किसी को टमाटर से एलर्जी हो सकती है तो किसी को दूध से एलर्जी हो सकती हैं। आप अपने अनुभव से यह पता कर सकते है की आपको क्या आहार लेने पर अस्थमा की अधिक समस्या होती है। ऐसे आहार की एक लिस्ट बनाये और इनसे दुरी बनाये रखे। अगर आप यह पता नहीं कर पा रहे है की आपको किस चीज से एलर्जी है तो आप इसके लिए एक एलर्जी ब्लड टेस्ट भी करा सकते है जिससे आपको इसकी जानकारी प्राप्त हो सकती हैं। इस जांच में 3 हजार रूपए का खर्चा आता है पर एक बार आपको पता चल जाए की आपको की आहार से एलर्जी है तो उनसे दुरी बनाकर आप बार-बार अस्थमा से होनेवाली परेशानी और खर्चे से बच सकते हैं।
- प्रसंस्कृत आहार / Preserved foods : आजकल शहरों के साथ साथ गाँव में भी पैकेज्ड फ़ूड का इस्तेमाल बढ़ गया हैं। इन डिब्बाबंद आहार में preservative और chemicals का अधिक उपयोग होता है जिनके सेवन से आपको अस्थमा हो सकता हैं। आपको हमेशा ताजे फल और ताजे सब्जी से बना ताजा खाना ही सेवन करना चाहिए।
- गैस / Acidity : आपको अधिक तलेहुए मसालेदार और तीखे आहार से भी परहेज करना चाहिए। ऐसा आहार लेने से एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ती है जिससे खाना ऊपर अन्ननलिका में आने से भी अस्थमा की समस्या बढ़ जाती हैं।
- वजन बढ़ानेवाला / Obesity : आपको वजन बढ़ाने वाला आहार जैसे की मिठाई, केक, पिज़्ज़ा, समोसा, वडापांव आदि अधिक कैलोरी युक्त आहार से परहेज करना चाहिए क्योंकि इनके सेवन से आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं। मोटापे से पीड़ित लोगों में अस्थमा की समस्या अधिक होती हैं।
- ठंडी चीजे / Cold : आपको ठन्डे खाने के साथ साथ ठंडी चीजे जैसे की आइसक्रीम, कुल्फी, कोल्ड ड्रिंक्स, ठंडा फ्रूट जूस, ठंडा दूध, श्रीखंड आदि से परहेज करना चाहिए। आप गर्म दूध में हल्दी डालकर इस्तेमाल कर सकते है पर ठंडा दूध से आपको नुकसान हो सकता हैं।
उपयोगी जानकारी : अस्थमा का उपचार और घरेलु उपाय
अगर आपको Astha diet chart in Hindi यह लेख पसंद आया है तो आपसे निवेदन है की इसे शेयर जरूर करे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें