आंखें / Eyes मनुष्य का आईना होती है। यह अपने शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग होती है। आँखों की असली खूबसूरती इनकी रौशनी होती है। इंसान के लिए दृष्टि एक अद्भुत वस्तु है, क्योंकि इसी से वह ज्ञान सरलता से हासिल करता है। इसीलिए इसे दोषरहित स्वस्थ बनाए रखना सभी के लिए वांछनीय है।
आधुनिक जीवनशैली में सबसे ज्यादा बुरा असर किसी चीज पर होता है तो वो है आँखे। इसकी कई वजह है जैसे - घण्टों तक कंप्यूटर, टीवी या मोबाइल पर आँखे जमाएं रखना, नींद की कमी, असंतुलित आहार जैसे फ़ास्ट फ़ूड का अतिसेवन जिससे की आँखों को Vitamin A जैसे कई पोषकतत्व का नही मिलना, आँखों की ठीक तरह से सफाई न रखना, तनाव, काम का बोझ, आनुवंशिकता, धूल- मिट्टी आदि।
योग विज्ञान में आँखों के लिए कई उपयोगी एवम असरकारक आसन बताएं है। इन योगसनों का नियमित अभ्यास करने से आपकी आँखों की मांस पेशियां लचीली बनती है साथ ही आँखों को ऊर्जा मिलती है व आँखों की कार्यक्षमता भी बढ़ती है।
आँखों को स्वस्थ रखने के लिए कौन सा योग करे इसकी जानकारी निचे दी गयी हैं :
1. आँखों पर हथेलियां रखना
अगर आपको यह Yoga for Healthy Eyes की जानकारी उपयोगी लगी है तो कृपया इसे शेयर अवश्य करे !

आँखों को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए कौनसा योग करे ? Yoga for Healthy Eyes in Hindi
दृष्टि वर्धक अभ्यास आप जब चाहे तब कर सकते हैं फिर भी प्रातः और सायंकाल में करें साथ ही हरियाली के बीच करें तो इसका अधिक लाभ मिलेगा। प्रत्येक अभ्यास के बाद आधा मिनट आंख बंद करके रखें।1. आँखों पर हथेलियां रखना
- उगते हुए सूरज के सामने आंखें बंद करके बैठे।
- अपनी हथेलियों को आपस में रगड़ कर गरम कर लें और उन्हें तुरंत आंखों पर रखिए।
- कुछ क्षण ऐसा अनुभव करे की हथेलियों की गर्माहट एवं शक्ति निकलकर आंखों में जा रही है।
- हथेलिया ठंडी होने पर हटाइए। आंखें बंद रखें।
- ऐसा तीन बार दोहराइए।
- ध्यान के किसी भी आसन में आराम से बैठ जाए।
- अपने आंखों को खुला रखे। अब तेजी से अपनी पलकें 10 बार झुकाईये और फिर करीब 10 सेकंड के लिए आंखें बंद करें।
- तत्पश्चात फिर से तेजी से 10 बार झपकाए और फिर 10 सेकंड के लिए आंख बंद कर के आंखों को विश्राम दें।
- यह क्रिया करीब 5 से 10 बार दोहराइये।
- ध्यान के किसी स्थान में बैठे।
- दोनों हाथों को कंधों की ऊंचाई तक दोनों ओरसे सीधे फैलाइए। अंगूठे ऊपर की ओर रखें।
- अब केवल आंखों को क्रम से घुमाते हुए दृष्टि को क्रमशः बाएं हाथ के अंगूठे पर , भ्रूमध्य, दाए हाथ के अंगूठे पर, पैर के अंगूठे पर ले जाएं।
- ध्यान रखे की सिर को हिलाना नही है।
- इस चक्र को 10 से 20 बार दोहराइये।
- आधा मिनट के लिए आंखें बंद करके विश्राम करे। पुनः विपरीत क्रम से 10 से 20 बार करें।
- ध्यान की पूर्व स्थिति में बैठे हुए बाए हाथ को अंगूठे को ऊपर की ओर कर के सामने फैला कर रखें।
- दाए हाथ को दाई ओर कंधे की ऊंचाई पर सीधा फैलाएं।
- सिर को बिना हिलाए केवल दृष्टि को बाए हाथ के अंगूठे से दाएं हाथ के अंगूठे पर घुमाएं।
- 10 से 20 बार करने के पश्चात विपरीत हाथ से भी यही क्रिया दोहराए। तत्पश्चात आधा मिनट विश्राम करें।
- ध्यान के कोई भी आसन में बैठे हुए बाया हाथ बाए घुटने पर एवं दाया हाथ दाएं घुटने पर रखें।
- अब अपनी आँखों को नीचें से शुरू करते हुए, बायीं ओर, दाहिनी और, नीचे और फिरसे बायीं ओर घुमाएं।
- ऐसा एक आवर्तन हुआ। ऐसे करीब 10 आवर्तन करे। ततपश्चात आधा min आँख बंद करके विश्राम करे।
- अब विपरीत दिशा में 10 आवर्तन करे। फिर आधा min आँख बंद कर विश्राम करे।
- आखिर में दोनों हथेलियों को एक दूसरे पर रगड़कर आँखों को ऊर्जा प्रदान करे।
- अभ्यास के पूर्व स्तिथि में बैठे हुए दोनों हाथों की मुट्ठियों को घुटनों पर रखें। अंगूठे बाहर की ओर हो।
- भुजाओं को सीधा रखें।
- अब दाएं अंगूठे पर दृष्टि केंद्रित कर उसे ऊपर की ओर ले जाए। साथ-साथ दृष्टि को भी ऊपर की ओर ले जाए। सिर को हिलाना नहीं है।
- अब यही क्रिया बाए हाथ से करे। ऐसे प्रत्येक हाथ से 10 बार दोहराइए।
- शीर्षासन,
- सर्वांगासन,
- सूर्य नमस्कार,
- सूर्यभेदी प्राणायाम,
- नेति क्रिया,
- त्राटक आदि।
अगर आपको यह Yoga for Healthy Eyes की जानकारी उपयोगी लगी है तो कृपया इसे शेयर अवश्य करे !
This is very helpful for students also.Thank you.
जवाब देंहटाएं