#स्वप्नदोष या जिसे अंग्रेजी में #Nightfall कहते हैं युवाओं में होनेवाली एक आम समस्या हैं। रात में सोते समय अपने आप वीर्य (Semen) निकल जाने को स्वप्नदोष या Nightfall कहा जाता हैं। कई युवा इस परेशानी के वजह से कमजोरी और वजन कम होने की शिकायत करते हैं।
हमें हमारे निरोगिकाया फेसबुक पेज और Whatsapp पर रोजाना कई लोगों के स्वप्नदोष से जुड़े सवाल मिलते है और इससे छुटकारा पाने के उपाय की जानकारी पूछी जाती हैं। स्वप्नदोष की समस्या की इस गंभीरता को देखते हुए आज इस समस्या से जुडी सारी जानकारी हम अपने पाठकों के लिए इस लेख में देने जा रहे हैं।
स्वप्नदोष क्या है, इसके कारण क्या है और इससे छुटकारा पाने के उपाय की जानकारी निचे दी गयी हैं :
अगर स्वप्नदोष (Nightfall) 10 दिन में एक बार हो तो यह सामान्य हैं पर अगर आपको यह समस्या हफ्ते में 2 या 3 बार होती है तो आपको इससे छुटकारा पाने के लिए उपाय करना चाहिए।
अगर यह आपको Nightfall के उपाय और घरेलु आयुर्वेदिक नुस्खों से जुडी जानकारी उपयोगी लगती है तो कृपया इसे शेयर अवश्य करे।
Designed by Freepik
हमें हमारे निरोगिकाया फेसबुक पेज और Whatsapp पर रोजाना कई लोगों के स्वप्नदोष से जुड़े सवाल मिलते है और इससे छुटकारा पाने के उपाय की जानकारी पूछी जाती हैं। स्वप्नदोष की समस्या की इस गंभीरता को देखते हुए आज इस समस्या से जुडी सारी जानकारी हम अपने पाठकों के लिए इस लेख में देने जा रहे हैं।
स्वप्नदोष क्या है, इसके कारण क्या है और इससे छुटकारा पाने के उपाय की जानकारी निचे दी गयी हैं :
स्वप्नदोष के कारण, लक्षण और उपाय Causes, Treatment and Home remedies of Nightfall in Hindi
स्वप्नदोष क्या हैं ? What is Nightfall in Hindi
आजकल हर किसी के पास स्मार्टफोन और उसमे इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध होने के कारण युवावर्ग के पास कामुक लेख, चित्र या वीडियो आसानी से मिल जाता हैं। कई बार न चाहते हुए भी सोशल मीडिया और फिल्म में बढ़ती अश्लीलता के कारण कामुक चीजे सामने आ जाती हैं। इसके साथ ही युवा आयु में शरीर में हॉर्मोनल बदलाव होते है जिस वजह से रात में नींद में अचानक वीर्य अपने आप निकल जाता हैं।अगर स्वप्नदोष (Nightfall) 10 दिन में एक बार हो तो यह सामान्य हैं पर अगर आपको यह समस्या हफ्ते में 2 या 3 बार होती है तो आपको इससे छुटकारा पाने के लिए उपाय करना चाहिए।
स्वप्नदोष के क्या कारण हैं ? Causes of Nightfall in Hindi
Nightfall होने के कुछ सामान्य कारण निचे दिए गए हैं :- युवा आयु में होनेवाले शारीरिक और हॉर्मोनल बदलाव
- अधिक कामुक (Sexy) चित्र, लेख या वीडियो देखना
- तनाव
- मोटापा
- नींद या ब्लड प्रेशर की दवा
- स्त्री के विषय में अधिक सोचना
- अधिक हस्थमैथुन करना
- रात में गर्म और तीखा खाना
- कब्ज की समस्या
- गर्म पानी से नहाना
स्वप्नदोष से छुटकारा पाने के लिए क्या करे ? How to avoid Nightfall in Hindi
स्वप्नदोष से छुटकारा पाने के लिए निचे दिए हुए उपाय करे :- संयम / Control : युवाआयु में मन अधिक चंचल होता हैं और ऐसे में हार्मोनल बदलाव के कारण विपरीत लिंग के तरफ आकर्षण अधिक होता हैं। आपको अपने मन पर काबू कर कोई भी कामुक और अश्लील साहित्य से दुरी बनाये रखना चाहिए। अपने मोबाइल और कंप्यूटर में Child control activate करे ताकि कोई भी अश्लील सामग्री इनमे न आये। ऐसे मित्रों से, TV चैनल और सोशल ग्रुप से दूर रहे जिसमे ऐसी अश्लील सामग्री की बाते की जाती है या भेजी जाती हैं।
- व्यस्त रहे / Busy : अक्सर कोई काम न होने पर युवा व्यक्ति खाली समय में टाइमपास के लिए ऐसी चीजे देखते है जिससे कामुक विचार बढ़ने से स्वप्नदोष की समस्य बढ़ जाती हैं। आपको अपने आप को ज्यादा से ज्यादा व्यस्त रखना चाहिए और कोई प्रोडक्टिव चीज करते रहना चाहिए।
- व्यायाम / Exercise : अगर आपके पास शाम का खाली समय है तो रोजाना शाम को आधे से एक घंटा कोई व्यायाम करे। व्यायाम करने का समय नहीं है तो रात में खाना खाने के बाद आधा घंटा पैदल चले। ऐसा करने से रात में जल्द गहरी नींद आती है और nightfall नहीं होता हैं।
- कब्ज / Constipation : कब्ज से पीड़ित लोगों को स्वप्नदोष की समस्या अधिक होती हैं। स्वप्नदोष में इस तरह आपका दिमाग के साथ पेट साफ़ होना भी जरुरी होता हैं। इसके लिए आप रात में त्रिफला चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। क्लिक करे और पढ़े - कब्ज से छुटकारा पाने के घरेलु उपाय
- तनाव / Stress : कुछ लोगों को तनाव के कारण भी स्वप्नदोष की समस्या हो सकती हैं। तनाव से दूर रहने के लिए आप मैडिटेशन और योग का सहारा ले सकते हैं। पॉजिटिव अच्छी किताबे पढ़े।
- मोटापा / Obesity : मोटापे के कारण पेट में बढ़ते दबाव से भी स्वप्नदोष होता हैं। अगर आपका वजन ज्यादा है तो उसे कम करने की कोशिश करे। क्लिक करे और पढ़े - वजन कम करने के उपाय
- योग / Yoga : कब्ज से छुटकारा पाने के लिए और मन पर काबू पाने के लिए आप निचे दिए हुए योग करे :
- अन्य / Others : निचे दी हुई कुछ सलाह का पालन भी करे।
- रात में सोने से पहले गर्म दूध न पिए।
- रात को सोने से पहले गर्म पानी से न नहाये।
- रात में कोई अश्लील किताब या मूवी न देखे।
- रात में सोने से पहले अपने धर्म के हिसाब से कोई प्रार्थना जरूर पढ़े।
- शारीरिक सफाई रखे और बाल साफ रखे।
- रोजाना सुबह ताजे दही का सेवन करे।
स्वप्नदोष से छुटकारा पाने के घरेलु आयुर्वेदिक उपाय Ayurveda Home remedies for Nightfall in Hindi
स्वप्नदोष से छुटकारा पाने के लिए आप अपने आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह से निचे दिए हुए आयुर्वेदिक घरेलु उपायों का सहारा ले सकते हैं।- हल्दी पाउडर और शहद को मिलाकर इसे सुबह शाम 1 चमच्च लेने से स्वप्नदोष में लाभ होता हैं।
- हफ्ते में 5 दिन लहसुन की 2 से 3 ताजी कलिया सेवन करने से भी स्वप्नदोष में कमी आती हैं।
- एक चमच्च जामुन के गुटली का चूर्ण बनाकर इसे शहद या पानी के साथ दिन में दो बार लेने से स्वप्नदोष में कमी आती है और कमजोरी दूर हो जाती हैं।
- रोजाना आंवले का मुरब्बा खाने से भी स्वप्नदोष और हस्तमैथुन से होनेवाली कमजोरी दूर होती हैं।
- रोजाना सुबह 50 से 100 ml स्वच्छ और ताजे पालक के पत्तों का रस खाली पेट पीकर आधा घंटा तक कुछ न खाये। यह प्रयोग रोजाना एक हफ्ते करने से स्वप्नदोष की समस्या दूर हो जाती हैं।
- योगगुरु बाबा रामदेव ने स्वप्नदोष के लिए कुछ विशेष नुस्खों की जानकारी अपने प्रवचन में दी हैं। शीशम के पत्ते का चूर्ण या शतावरी चूर्ण या सफ़ेद मूसली चूर्ण रोजाना 1 से 2 ग्राम यथाशक्ति लेने पर स्वप्नदोष में तुरंत लाभ होता हैं। आप स्वप्नदोष से होनेवाली कमजोरी दूर करने के लिए चंद्रप्रभावटी ले सकते है या फिर आंवला चूर्ण और मिश्री को समप्रमाण में मिलाकर १क चमच्च सुबह शाम ले सकते हैं। पित्त प्रकृति वाले व्यक्ति चंद्रप्रभावटी का प्रयोग न करे।
अगर यह आपको Nightfall के उपाय और घरेलु आयुर्वेदिक नुस्खों से जुडी जानकारी उपयोगी लगती है तो कृपया इसे शेयर अवश्य करे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें