आपने अपने आसपास या घर में ऐसे कई लोग देखे होंगे जो खाना खाते समय एक या दो लीटर पानी पीते हैं। आपने यह भी जरूर देखा गौर किया होंगा की अक्सर खाना खाते समय भरपूर पानी पीनेवालों की पाचन शक्ति कमजोर होती है और उन्हें मोटापा और पेट से जुडी कोई न कोई शिकायत अवश्य होती हैं।
स्वस्थ शरीर के लिए अच्छी पाचन शक्ति होना आवश्यक है। कहते है हमारे स्वास्थ्य का द्वार हमारा पेट हैं। आयुर्वेद में आहार कैसा होना चाहिए और आहार लेते समय हमें किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए इसकी विस्तृत जानकारी दी गयी हैं। आज हम आपको इस लेख में भोजन और पानी पिने के नियम से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं।
अगर आप चाहते है की आपका शरीर स्वस्थ और निरोगी रहे तो निचे दी हुई खाना खाने के दौरान पानी पिने के विशेष नियम की जानकारी अवश्य पढ़े :
खाना के समय पानी पीने के नियम
How to drink water while eating in Hindi
क्यों न पिए खाना खाने के दौरान पानी
Why not to drink water while eating in Hindi
- भोजन के समय पानी पीने से यह पेट की सतह द्वारा सोख लिया जाता है।
- यह प्रक्रिया तब तक चलती रहती है जब तक कि पेट में पाचन के लिए जरूरी द्रव्य इतने अधिक गाढ़े ना हो जाए कि वह भोजन को पचा सके।
- लेकिन खूब सारा पानी पीने के कारण यह द्रव्य पेट में मौजूद भोजन से भी अधिक गाढ़ा हो चुका होता है।
- ऐसे में भोजन पचाने के लिए पेट में गैस्ट्रिक जूस बनना शुरू हो जाता है।
- परिणाम स्वरूप भोजन नहीं पचता और सीने में जलन होने लगती है।
भोजन करते समय इन महत्वपूर्ण बातों का भी रखे ख्याल
When and How to drink water while eating in Hindi
- यदि भोजन सादा हो तो भोजन के समय पानी न पीना लाभकारी होता है।
- जब भोजन अधिक तीखा, मिर्च-मसालेदार, नमकीन या खट्टा हो तो थोड़ा-थोड़ा पानी पीना आवश्यक है। ऐसे में पानी पीने से आपके शरीर को कोई नुकसान नहीं होगा।
- यदि भोजन प्राकृतिक हो और भोजन को अच्छी तरह से चबा-चबाकर खाया जाता है तो भोजन के बीच में पानी पीने की कोई आवश्यकता नहीं होती हैं।
- भोजन करते समय अगर आपको खांसी आती है तो भोजन के बीच में पानी पीने की जगह दूध, मट्ठा या दही का सेवन करें। इससे आपका भोजन सही से पच सकेगा। रात के समय दही का सेवन न करे।
- भोजन के बीच में पानी पीने से शरीर को इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है।
- भोजन के बाद एक कप गुनगुना गरम पानी पीने से आपकी पाचन शक्ति ठीक रहती है और खाने को पचाने में मदद मिलती है।
- पानी पीना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। दिन में पानी पिए तो आप खूब पानी पिए। आप सुबह उठकर खूब पानी पी सकते हैं या दिन में थोड़ा-थोड़ा कर 3 से 4 लीटर पानी पी सकते हैं।
- भोजन करने के आधा घंटा पहले और भोजन करने के 1 घंटा बाद पानी पीना स्वास्थ्यकर हैं।
- अगर भोजन करते समय पानी पीना ही है तो केवल एक-एक घुट बिच में पिए।
- अगर आपको अपना वजन कम करना है तो खाना खाने के तुरंत पहले भरपूर पानी पिए। अगर आपको वजन बढ़ाना है तो खाना खाने के तुरंत बाद भरपूर पानी पिए। पर इन दोनों मामलों में आपकी पाचन शक्ति कम होंगी इसका भी ख्याल रखे।
आशा है आपको हमारा आजका यह भोजन के समय पानी पिने के नियम का स्वास्थ्य लेख उपयोगी लगा होंगा। कृपया इस जानकारी को हमेशा याद रखे और अपने मित्र-परिवार को भी यह जानकारी दे ताकि उनका भी पाचन ठीक रहे और शरीर निरोगी रहे।
Image Source - http://www.elitenewsfeed.org/2016/06/dangerous-effects-of-drinking-water.html
अगर आपको यह लेख उपयोगी लगता है तो कृपया इस लेख को निचे दिए गए बटन दबाकर अपने Google plus, Facebook, Whatsapp या Tweeter account पर share करे !
Image Source - http://www.elitenewsfeed.org/2016/06/dangerous-effects-of-drinking-water.html
अगर आपको यह लेख उपयोगी लगता है तो कृपया इस लेख को निचे दिए गए बटन दबाकर अपने Google plus, Facebook, Whatsapp या Tweeter account पर share करे !
भोजन के साथ पानी पीने सब मना करते हैं । पर कारण बता कर आपने बहुत अच्छी जानकारी दी। धन्यवाद।
जवाब देंहटाएंThanks !
हटाएंअच्छी जानकारी मीली. मै अभी से भाेजन के बाद ही पाणी पीउंगा...रामराम की मुझे digestion probleme बहुत जादा है.
जवाब देंहटाएंPradipji,
हटाएंAap niche di hui link ko copy kar browser me paste kar jaankari padhe.
http://www.nirogikaya.com/2016/09/bhook-badhane-ke-gharelu-upay.html
Very good information. Thanks.
जवाब देंहटाएंthanks doctor
जवाब देंहटाएंMai undar weight hu kya mujhe khane khane k turant bad pani pina chahiye to kitana piye plz suggest me
जवाब देंहटाएंApko weight badhane ke liye pani ki jagah ane diet aur exercise par jor dena chahie. Digestion thik rahega to weight badhne me madad hogi.
हटाएं