लिपिड प्रोफाइल टेस्ट क्या है | Lipid Profile Test in Hindi

lipid profile cholesterol test in Hindi

आमतौर पर 34 से 35 साल की उम्र के बाद व्यक्ति को थकान महसूस होने, वजन बढ़ने की शिकायत होने, हार्ट प्रॉब्लम व डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की जांच Lipid Profile Test कराने की सलाह देते हैं। Lipid Profile Test को Lipid Panel या Coronary Risk Panel Test भी कहा जाता हैं।

ईस लेख मे आप को यह जानकारी मिलेंगी hide

लिपिड (Lipid), वसायुक्त पदार्थ होता हैं जो कोलेस्ट्रॉल के रूप में शरीर में मौजूद होता हैं। सामान्य तौर पर हमें High Density Lipo protein (HDL) यानि Good Cholesterol और Low Density Lipoprotein (LDL) यानि Bad Cholesterol इतनी जानकारी होती हैं। रक्त में लिपिड की मात्रा सामान्य से अधिक होने पर यह रक्त वाहिनी में जमकर रूकावट या ब्लॉकेज पैदा करता हैं, जिससे रक्तसंचार प्रभावित होता हैं।

Lipid Profile Test क्या हैं, यह क्यों की जाती हैं और इस जांच से हमें क्या पता चलता हैं इस सभी प्रश्नों की पूरी जानकारी निचे दी गयी हैं :

Lipid Profile Test क्या हैं और क्यों किया जाता हैं ? (Lipid Profile Test information in Hindi)

Lipid Profile Test के तहत 5 तरह की टेस्ट किये जाते हैं। इसमें Total Cholesterol, High Density Lipo protein (HDL), Low Density Lipoprotein (LDL), Very Low Density Lipoprotein (VLDL), और Tryglycerides की जांच होती हैं। सभी टेस्ट के लिए सिर्फ एक बार ब्लड सैंपल लिया जाता हैं। इसके बेहतर परिणाम के लिए टेस्ट के 9 से 12 घंटे पहले से मरीज को खाली पेट होना जरुरी हैं। मरीज को पानी दे सकते हैं पर कोई आहार या अन्य पेय पदार्थ नहीं लेना चाहिए।

Lipid Profile Test मे कितना खर्च होता हैं?

Lipid Profile Test मे लगभग 500 से 750 रुपए खर्च होता हैं।

Lipid Profile Test Normal Range Chart

Test NameNormal Range
Total Cholesterol160 to 250 mg/dl
Triglycerides<150 mg/dl
High Density Lipoprotein (HDL)40 to 60 mg/dl
Low Density Lipoprotein (HDL)<100 mg/dl
Very Low Density Lipoprotein (VLDL)<30 mg/dl

Total Cholesterol क्या होता हैं?

Total Cholesterol का सामान्य स्तर 160 से 240 mg/dl होता हैं। यह कोशिकाओं की झिल्लियों, हार्मोन और विटामिन डी के उत्पादन में मदद करता है। कुल कोलेस्ट्रॉल का सामान्य स्तर 200 mg/dl से कम होना चाहिए। 200 से 239 mg/dl के बीच का स्तर उच्च कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है, और 240 mg/dl या उससे अधिक का स्तर बहुत अधिक कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है। इसकी मात्रा अधिक होने पर शरीर के सभी अंगों में रक्तसंचार प्रभावित होने पर हार्ट से जुडी समस्या निर्माण हो सकती हैं।

उपयोगी जानकारी: सीआरपी टेस्ट की पूरी जानकारी

High Density Lipoprotein (HDL) क्या होता हैं?

शरीर में High Density Lipoprotein (HDL) का सामान्य स्तर 40 से 60 mg/dl होता हैं। सामान्य से अधिक होना अच्छा माना जाता हैं। कम होने से ह्रदय को नुक्सान पहुच सकता हैं। व्यायाम और योग करने से यह बढ़ता हैं। यह शरीर से बुरे कोलेस्ट्रॉल को निकलने में मदद करता हैं। इसे Good Cholesterol भी कहा जाता हैं।

Low Density Lipoprotein (HDL) क्या होता हैं?

शरीर में Low Density Lipoprotein (LDL) का सामान्य स्तर 100 mg/dl से कम होना चाहिए। इसे Bad Cholesterol भी कहा जाता हैं। एक प्रकार का वसा है जो शरीर के रक्त वाहिकाओं की दीवारों पर जमा हो सकता है। यह जमा रक्त वाहिकाओं को संकीर्ण (narrow) और कठोर (hard) बना सकता है, जिससे रक्त प्रवाह (blood flow) कम हो सकता है। इससे हृदय रोग, स्ट्रोक और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

अवश्य पढ़े : LDL या ख़राब कोलेस्ट्रॉल को कम करने का डाइट चार्ट

Very Low Density Lipoprotein (VLDL) क्या होता हैं?

शरीर में इसका सामान्य स्तर 30 mg/dl से कम होना चाहिए। यह कोलेस्ट्रॉल को जमाने का काम करता हैं। VLDL आपके शरीर के ऊतकों को ऊर्जा प्रदान करने के लिए ट्राइग्लिसराइड्स को ले जाता है। हालांकि, यदि आपके शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा की आवश्यकता नहीं है, तो VLDL आपके रक्त में अतिरिक्त ट्राइग्लिसराइड्स को जमा कर सकता है। यह रक्त वाहिकाओं को संकीर्ण और कठोर कर सकता है, जिससे हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।यह शरीर के लिए अच्छा नहीं हैं।

क्या आप जानते हैं: सीबीसी टेस्ट क्या हैं | CBC Blood test in Hindi

Triglycerides क्या होता हैं?

शरीर में इसका सामान्य स्तर 150 mg/dl से कम होता हैं। यह आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए उपयोग किया जाता है। जब हम कुछ खाते है तो शरीर उस आहार से निर्मित अतिरिक्त ऊर्जा को Triglycerides के रूप में फैट कोशिका में जमा करता हैं। यह अधिक होने पर ह्रदय रोग होने की आशंका होती हैं। मधुमेह रोगी, मोटापे से पीड़ित, अधिक मीठा खानेवाले और शराब पीनेवालों में इसकी मात्रा अधिक पायी जाती हैं।

कोलेस्ट्रॉल पूरी तरह से ख़राब या अच्छा नहीं होता हैं। इस टेस्ट से हमें पता चलता है की हमारे शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल और बुरे कोलेस्ट्रॉल कितना हैं। ह्रदय के लिए हानिकारक tryglycerides कितना है और रिपोर्ट के आधार पर हम दवा के साथ अपने आहार-विहार में बदलाव कर आगे होनेवाले खतरे को रोक सकते हैं।

अवश्य पढ़े : कोलेस्ट्रॉल से जुड़े मिथक और सच्चाई !

Lipid Profile Test से जुड़े सवालों के जवाब (Lipid Profile Test FAQ’S)

Lipid Profile Test जांच कीसे कराना चाहिए?

आज के दौर में 30 वर्ष की आयु के बाद हर पुरुष और महिला से कम से कम वर्ष में एक बार यह जांच अवश्य करानी चाहिए। अगर आपके माता या पिताजी को ह्रदय रोग है तो 25 वर्ष के आयु के बाद ही जांच कराना शुरू कर देना चाहिए।

क्या Lipid Profile Test मे खाली पेट रहना जरूरी हैं?

Lipid Profile Test मे 9 से 12 घंटे खाली पेट रहना जरूरी हैं। अगर आप इससे पहले कुछ खाने के बाद जांच कराते है तो आपके Cholesterol की रिपोर्ट गलत या सकती हैं।

क्या जीवनशैली मे बदलाव से Lipid Profile Test के परिणाम बेहतर हो सकते हैं?

जी हाँ ! जीवनशैली मे योग्य बदलाव जैसे की रोजाना व्यायाम करना, अधिक तेल युक्त फास्ट फूड का सेवन कम करना, धूम्रपान और शराब का सेवन बंद कर आप Lipid Profile Test के परिणाम को बेहतर बना सकते हैं।

क्या लिपिड प्रोफ़ाइल जांच से जुड़े कोई जोखिम हैं?

Lipid Profile Test से जुड़ा कोई विशेष जोखिम या नुकसान नहीं हैं। केवल आपको सुई की चुभन होती है यह एक समस्या हो सकती हैं।

Lipid Profile Test का परिणाम असामान्य होने पर क्या होता हैं?

Lipid Profile Test का परिणाम असामान्य होने का मतलब आपका Cholesterol बढ़ा हुआ है और आपको हृदय रोग होने का खतरा होता हैं। डॉक्टर आपकी रिपोर्ट देखकर जरूरत होने पर आहार और जीवनशैली मे बदलाव करने की सलाह दे सकते है और साथ ही कोलेस्टेरॉल कम करने के लिए Atorvastatin, Rosuvastatin, Fenofibrate जैसी दवा लेने की सलाह भी दे सकते हैं।

Lipid Profile Test का परिणाम आने मे कितना समय लगता हैं?

Lipid Profile Test का परिणाम आने मे 6 से 8 घंटे लगते हैं।

अगर आपको यह लेख उपयोगी लगता है तो कृपया इस लेख को निचे दिए गए बटन दबाकर अपने  Facebook, Whatsapp या Tweeter account पर share करे !  

References:

  1. Cholesterol Test information by CDC
  2. Cholesterol Test

1 thought on “लिपिड प्रोफाइल टेस्ट क्या है | Lipid Profile Test in Hindi”

Leave a comment

डायबिटीज में ऐसे करे अपने पैरो की देखभाल