आज कल हर पुरुष की इच्छा रहती है की उनका शरीर भी फिल्मों के हिरो की तरह गठीला होना चाहिए। 6 पैक एब्स और मस्कुलर बॉडी बनाने के लिए लोग घंटों जिम में पसीना भी बहाते हैं। बहुत परिश्रम करने के बावजूद भी कुछ लोग अपने शरीर का मनचाहा विकास नहीं कर पाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है की उन्हें इस बात का सही ज्ञान नहीं होता है की अपने फैट को कम कर स्नायु / मसल्स को कैसे विकसित करे।
आज इस लेख में हम आपको शरीर को गठीला और मस्कुलर बनाने के लिए व्यायाम के साथ अन्य किन बातों का ख्याल रखना चाहिए इसकी जानकारी देने जा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़े :
शरीर में स्नायु / Muscles बढ़ाने के लिए व्यायाम के साथ प्रोटीन और आराम की ख़ास जरुरत होती हैं। आप कितनी भी कसरत क्यों न करे पर अगर आप सही आहार नहीं लेते है तो मसल्स की जगह केवल आपका वजन ही बढ़ेगा। आहार की तरह शरीर को विकसित होने के लिए आराम की भी जरुरत हैं। आवश्यकता से अधिक व्यायाम और आराम की कमी से स्नायु को क्षति भी पहुंच सकती हैं।
प्रोटीन / Protein
आज इस लेख में हम आपको शरीर को गठीला और मस्कुलर बनाने के लिए व्यायाम के साथ अन्य किन बातों का ख्याल रखना चाहिए इसकी जानकारी देने जा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़े :
शरीर में स्नायु / Muscles बढ़ाने के लिए व्यायाम के साथ प्रोटीन और आराम की ख़ास जरुरत होती हैं। आप कितनी भी कसरत क्यों न करे पर अगर आप सही आहार नहीं लेते है तो मसल्स की जगह केवल आपका वजन ही बढ़ेगा। आहार की तरह शरीर को विकसित होने के लिए आराम की भी जरुरत हैं। आवश्यकता से अधिक व्यायाम और आराम की कमी से स्नायु को क्षति भी पहुंच सकती हैं।
प्रोटीन / Protein
- अच्छे मसल्स चाहिए तो आपको डाइट में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होनी चाहिए। यह अलग-अलग शरीर और वजन के हिसाब से होती हैं। आप चाहे तो इसके लिए आहार विशेषज्ञ / Dietitian की मदद भी ले सकते हैं।
- विशेषज्ञों का कहना है की सामान्य डाइट में कार्बोहायड्रेट की मात्रा अधिक रहती हैं लेकिन यदि भरपूर बॉडी चाहिए तो कार्बोहायड्रेट कम कर प्रोटीन की मात्रा धीरे-धीरे करके 30% बढ़ा लेनी चाहिए।
- आपका जितना वजन है उसके 30 गुना ज्यादा आपको कैलोरीज की आवश्यकता होती है। अगर आपका वजन 60 किलो है तो आपको 1800 कैलोरीज की आवश्यकता होती हैं। अधिक व्यायाम करने पर इसका प्रमाण बढ़ भी सकता हैं।
- ऐसे तो अधिकतर लोग प्रोटीन लेने के लिए मांसाहार लेते है पर अब लोग शाकाहार लेकर बॉडी बनाना पसंद करते हैं। शाकाहार से प्रोटीन लेने के लिए आप जैतून का तेल, पनीर, शहद, मूंगफली, आंवला, बेसन का लड्डू, अखरोट, छुहारे, किशमिश, च्यवनप्राश को अपने आहार में शामिल करे। वेज प्रोटीन डाइट में काबुली चने, टोफू, सोयाबीन, सोयमिल्क, पनीर, विभिन्न फलियां और दालों को शामिल करे।
- कसरत करने से पहले आपको ऐसा आहार लेना है जिससे धीरे-धीरे आहार से शरीर को एनर्जी मिलती रही जैसे की पास्ता या चावल जैसे कार्बोहायड्रेट।
- कसरत करने के बाद ऐसा आहार ले जिससे जल्द एनर्जी और प्रोटीन मिले जैसे की प्रोटीन पाउडर, दूध और शक्कर मिलाकर बनाया हुआ प्रोटीन शेक।
- अपने आहार का ठीक से प्लानिंग करे। आहार में अनुशासन सबसे ज्यादा जरुरी हैं। आपका वजन अगर 60 किलोग्राम है तो आप एक दिन में 150 ग्राम प्रोटीन ले सकते हैं।
- आप चाहे तो अपने डायटीशियन की सलाह से आहार में प्रोटीन सप्लीमेंट को शामिल कर सकते हैं।
आराम / Rest
आप जिम या घर में मसल्स का व्यायाम करते है तो फिर उन्हें रिकवर और रिपेयर होने के लिए आराम देना भी जरुरी हैं। एक्सपर्ट का कहना है की आपको कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लेना चाहिए और अपने वॉकआउट को भी बदलते रहना चाहिए। रोजाना कसरत की जगह आप को हफ्ते में एक से दो दिन शरीर को आराम भी देना चाहिए। केवल हैवी वर्कआउट करने की बजाय एरोबिक भी करना चाहिए।
हमारे शरीर की मरम्म्त का काम रात हैं। अधिकतर लोग रात के समय जरूर उठते हैं। रात को सोने से पहले अपने पास एक बड़े बर्तन में शहद मिला दूध रखे और रात में जब भी नींद टूटे इस दूध को पीकर सो जाये। ये वजन बढ़ाने में और मसल्स का विकास करने में मदद करता हैं।
गर्मी के मौसम में अधिक कसरत न करे। सर्दी के मौसम में आप अधिक कसरत कर सकते हैं। सर्दी में मसल्स की रिकवरी और ग्रोथ ज्यादा बेहतर तरीके से होती हैं।
मसल्स बनाने के लिए आपको कौनसा व्यायाम करना है यह आपके कोच अधिक बेहतर बता सकते है। अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है तो बिना किसी की सलाह से अधिक वजन वाले व्यायाम न करे। गलत व्यायाम करने से आपके मसल्स को क्षति पहुंच सकती हैं।
बॉडी बनाने के लिए कैसा आहार लेना चाहिए इसकी जानकारी पढ़ने के लिए यहाँ click करे - बॉडी बनाने के लिए कैसा आहार लेना चाहिए ?
अगर आपको यह लेख उपयोगी लगता है तो कृपया इस लेख को निचे दिए गए बटन दबाकर अपने Google plus, Facebook, Whatsapp या Tweeter account पर share करे !
thanks for sharing Body Banane ke Tarike Hindi Me
जवाब देंहटाएंbahot achha gyan diya he bhai aapne issi taraha dete raho hum padhte rahe
जवाब देंहटाएंBahut hi badiya jankari fast body banane ke tarike bahut hi ache hai
जवाब देंहटाएं