पानी पिने के साथ weight loss करने का आसान तरीका !

drink water and loose weight tips in Hindi

आज विश्वभर में मोटापा या Obesity सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन कर उभर रही हैं। कई लोग अपना बढ़ा हुआ वजन कम (weight loss) करने हेतु हजारो रूपए खर्च करते है पर फिर भी उन्हें कोई विशेष लाभ नहीं होता हैं।

आज हम इस लेख में अपना बढ़ा हुआ वजन कम कर स्वस्थ और सदृढ़ शरीर पाने के लिए पानी का इस्तेमाल कैसे कर सकते है इसकी विशेष जानकारी लेंगे।शरीर को स्वस्थ रखने के लिए, वजन को नियंत्रित रखने के लिए और शरीर की अन्य क्रियाए सुचारू रूप से चलने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना आवश्यक हैं।

वजन कम करने के लिए पानी और अन्य पेय पदार्थ का कैसे उपयोग कर सकते है इसकी अधिक जानकारी निचे दी गयी हैं।

पानी पिने के साथ वजन कम करने का आसान तरीका !

  • मात्रा / Quantity : दिन भर में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी अवश्य पीना चाहिए। मौसम, तापमान और आपके काम-काज के हिसाब से यह मात्रा बदल सकती हैं। जो लोग अधिक भाग दौड़ का काम करते है या गर्म स्थान पर रहते है उन्हें अधिक पानी पीना पड़ता हैं। आवश्यकता से कम पानी पिने पर शरीर की नियंत्रण प्रणाली शरीर के कोशिकाओं में अतिरिक्त पानी जमा कर रखती है जिस कारण वजन बढ़ जाता हैं। इसे Water weight कहते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पिने से यह पानी का संचय नहीं होता है और वजन नहीं बढ़ता हैं।
  • खाने से पहले पानी पीना : भोजन करने से कुछ देर पहले पानी पिने से weight loss करने में मदद मिलती हैं। ऐसा करने से पेट भरा रहना का एहसास होता हैं और व्यक्ति सामान्य से कम खाना खाता है या आवश्यकता से अधिक आहार खाने की आदत से छुटकारा पा सकता हैं। एक शोध के अनुसार खाना खाने से पहले पानी पिने से हम एक दिन में 75 Calories कम खाना खाते हैं। ऐसा सालभर करने से हम एक वर्ष में लगभग 27375 calories कम लेते है जिससे लगभग 4 से 5 किलो वजन बिना किसी विशेष मेहनत से कम होगा।
  • फलों का जूस / Fruit Juice : जहाँ तक हो सके घर में बने ताजे फलों का रस सेवन करना चाहिए। अगर डिब्बाबंद फलों का रस पि रहे है तो उसमे मौजूद कैलोरीज पर नजर रखना चाहिए।
  • सब्जियों का जूस / Vegetable juice : Weight loss करने के लिए यह एक और श्रेष्ठ पेय पदार्थ हैं। फलों के जूस की तुलना में सब्जियों का रस शरीर के लिए अधिक फायदेमंद रहता है क्योंकि इसमें कैलोरीज का प्रमाण कम रहता है और फाइबर की अधिकता रहती हैं।
  • कम फैट दूध / Low Fat Milk : कम फैट वाले दूध में कैलोरीज की कमी होती है और साथ में कैल्शियम भी होता हैं। मलाई युक्त दूध पिने की जगह कम फैट दूध पीना ज्यादा स्वास्थ्यकर होता हैं।
  • हर्बल चाय / Green Tea : आजकल लोग स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो रहे हैं और ग्रीन टी का चलन धीरे-धीरे बढ़ रहा हैं। यह Anti oxidants अच्छा स्त्रोत है और साथ ही वजन कम करने के लिए उपयोगी हैं। अवश्य पढ़े – ग्रीन टी पिने के फायदे
  • ब्लैक कॉफी / Black Coffee : इसमें Anti oxidants  प्रमाण अधिक होता है और कैलोरीज की कमी होने के कारण वजन कम करने में सहायक होती हैं। 
  • ठंडा पानी / Cold Water : कुछ आहार विशेषज्ञों  अनुसार ठंडा पानी पिने से हम अपना वजन कम कर सकते हैं। ठंडा पानी पिने पर उसे शरीर के तापमान पर लाने के लिए शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा / calories का उपयोग करना पड़ता है जिससे वजन कम होने  मिलती हैं। सामान्य तौर पर ठंडा पानी स्वास्थ्य के दृष्टी से लाभकर नहीं है और इसका उपयोग केवल गर्मी के दिनों में अल्प प्रमाण में करना चाहिए।
  • इसे पढ़ना ना भूले : कितना होना चाहिए आपका वजन ?
  • अन्य / Others : वजन कम करने के अन्य उपाय
  1. कभी भी बाहर जाते समय या सफर में अपना पानी हमेशा साथ रखे। बाहर अधिक कैलोरी युक्त कोल्ड ड्रिंक्स पिने की जगह पानी पीना ज्यादा लाभकारी होता है।
  2. अपने आहार में नमक का प्रमाण कम रखे। अधिक नमक / Salt खाने से शरीर में पानी का अतिरिक्त संचय होकर Water weight बढ़ जाता है।
  3. अगर आपको कोई किडनी या ह्रदय की बीमारी है है तो अपने डॉक्टर से आप कितना पानी पि सकते है इसकी जानकारी अवश्य लेना चाहिए।
  4. आपको कितना पानी पीना चाहिए इसका अंदाजा आप अपने पेशाब का रंग देखकर भी पता लगा सकते हैं। पेशाब का रंग अधिक पिला होने का मतलब है की आप पानी कम ले रहे है और अगर पेशाब का रंग सफ़ेद या हल्का पिला है तो इसका मतलब है की आप पर्याप्त मात्रा में पानी ले रहे हैं।
  5. पर्याप्त मात्रा में पानी पिने से आपके स्नायु में जकड़ाहट नहीं आती है और आपकी काम करने की कार्यक्षमता बढ़ती हैं।
वजन कम करने के लिए आहार और व्यायाम का सही तालमेल होना बेहद आवश्यक होता हैं। Weight loss करने का कोई shortcut नहीं होता हैं और इसमें आपका अनुशासित रहना बेहद जरुरी होता हैं। वजन कम करने के अन्य उपयोगी जानकारी पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – कैसे करे अपना वजन कम ? 


अगर आपको यह लेख उपयोगी लगता है और आप समझते है की यह लेख पढ़कर किसी के स्वास्थ्य को फायदा मिल सकता हैं तो कृपया इस लेख को निचे दिए गए बटन दबाकर अपने Facebook, Whatsapp या Tweeter account पर share जरुर करे !

2 thoughts on “पानी पिने के साथ weight loss करने का आसान तरीका !”

Leave a comment

खून की कमी दूर करने के लिए खाएं ये सब्जियां इन 5 लक्षणों से पहचाने आपको Blood Cancer है या नहीं गर्मी में कौन सा फल खाना है सबसे फायदेमंद, जानकर हैरान रह जाएंगे! कई देशो में BAN है यह जानलेवा दवा ! सावधान !! डॉक्टर क्यों कहते हैं गर्मी में खाना चाहिए केला?