नाक से खून आने पर क्या करे | Nose Bleeding in Hindi

nose bleeding first aid in Hindi

नाक से खून आना जिसे हिंदी में ‘नकसीर‘ या अंग्रेजी Nose bleed या Epistaxis भी कहते है, एक आम समस्या हैं। कई बार देखा जाता है की अक्सर किसी व्यक्ति के नाक में से अचानक रक्तस्त्राव / bleeding शुरू हो जाती है और तुरंत हॉस्पिटल जाना पड़ता हैं।

गर्मी के दिनों में और सर्दी होने पर नाक से खून आना एक आम बात हैं। शरीर में platelet count कम होने पर भी नाक से खून आने का खतरा रहता हैं। नाक में से खून आना एक आम समस्या है इसलिए इसका कारण पता लगाना और हॉस्पिटल पहुचने से पहले क्या प्राथमिक चिकित्सा / First aid करना चाहिए इसका ज्ञान होना आवश्यक हैं।

क्या आप जानते हैं: गले में कुछ अटकने (Choking) पर क्या प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) करे ?

हमारे नाक के अंदर एक नम और नाजुक आवरण होता है जिसमे कई सारी सूक्ष्म रक्त वाहिनी होती हैं। हल्की सी खरोच या दबाव के कारण इनमे से bleeding शुरू हो सकती हैं। ऐसे तो ज्यादातर नाक से खून आने के मामले सामान्य होते है पर कुछ मामलों में रोगी की स्तिथि गंभीर हो सकती हैं।

नाक से खून आने (Nose bleed) के क्या कारण है ?

नाक से खून आने के मुख्य कारणों की जानकारी निचे दी गयी हैं :

1. गर्म और सुखा मौसम – अधिक तापमान और सुखी हवा के कारण नाक के अंदर का नाजुक आवरण फट जाता है और नाक में से खून निकलना शुरू हो जाता हैं। 
2. जुखाम – अधिक जुखाम के कारण नाक के अंदर की त्वचा में सूजन आ जाती हैं। नाक में जमा कफ बाहर निकालने के लिए प्रयास करने से या बार-बार छींक आने से नाक के अंदर सूक्ष्म रक्त वाहिनी का दबाव बढ़ जाता है और वह फटने से bleeding शुरू हो जताई हैं। 
3. नाक की हड्डी टेढ़ी होना – कुछ व्यक्तिओ में नाक की हड्डी जन्मजात टेढी होती है और इस कारण नाक के एक nostril पर अधिक दबाव और गर्म हवा के कारण सुखापन हो जाता है जिस वजह से नाक में से bleeding शुरू हो जाता हैं। 
4. रोग : नाक में से खून आना यह किसी बड़ी बीमारी का लक्षण भी हो सकता है जैसे रक्त में Platelets की कमी (Thrombocytopenia), किडनी रोग, उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) और अनुवांशिक रोग जैसे की Hemophilia इत्यादि। 
5. शराब : अधिक शराब पिने से शरीर में रक्तस्त्राव रोकने के लिये जरुरी तत्व Platelets की कमी हो जाती है और सूक्ष्म रक्त वाहनी बड़ी / dilate हो जाती है जिस कारण bleeding शुरू हो सकती हैं।
6. चोट : किसी कारण नाक पर चोट लगने के कारण या सिर को चोट लगने के कारण भी नाक से खून निकल सकता हैं।   
7. रसायन : रसायन की तीव्र गंध जैसे की अमोनिया, सल्फुरिक एसिड, गैस या धूम्रपान के धुए के कारण भी नाक से bleeding हो सकती हैं। 
8. दवा : डॉक्टर की सलाह बिना लंबे समय तक खून को पतला करनेवाली दवा या एस्पिरिन और आइबूप्रोफेन जैसी दर्दनाशक दवा लेने से नाक से खून निकल सकता हैं। 
9. गर्भावस्था : गर्भावस्था के दौरान प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजेन हॉर्मोन का प्रवाह बढ़ने से रक्तवाहिनी फ़ैल जाती है। ये वाहिनी नाक के नसों पर दबाव डालती हैं। नाक की अंधरुनि पार्ट में सूजन से ये सुकति है और नाक से खून आने लगता हैं। 

ऊपर दिए हुए कारणों के अलावा भी कुछ अन्य कारणों से नाक से bleeding हो सकती हैं। 

महत्वपूर्ण जानकारी: सीपीआर क्या है और कैसे देते हैं?

नाक से खून आने पर क्या First Aid करे ?

नाक से खून आने पर डॉक्टर के पास जाने तक के समय में रोगी को बचाने के लिए क्या प्राथमिक चिकित्सा करना चाहिए इसकी अधिक जानकारी निचे दी गयी हैं :
 
1. आमतौर पर नाक से खून बहना अपने आप 5 से 10 मिनिट में बंद हो जाता हैं। 
2. नाक से खून आने वाले व्यक्ति को धीरज दे और उसकी हिम्मत बढ़ाने की कोशिश करे।
3. जिस व्यक्ति के नाक से खून बह रहा है उसे सिर को आगे और निचे की ओर झुकाने के लिए कहे। 
4. अगर पीड़ित बालक है तो उसे अपने गोद में बिठाकर आगे की ओर झुकने के लिए कहे। 
5. अगर गले के आस-पास कोई tight बटन या टाई हो तो उसे ढीला करे। 
6. नाक के आगे का मुलायम / soft भाग को अंगूठे (Thumb) और तर्जनी उंगली (Index finger) की चुटकी से 5 मिनिट तक दबाकर रखे।  
7. उसी समय दूसरे हाथ में बर्फ / Ice pack लेकर नाक के ऊपर रखे जिससे रक्तप्रवाह कम हो जाये। 
8. 5 मिनिट बाद नाक छोड़कर देखे की bleeding बंद हो गयी या नहीं। 
9. अगर Bleeding शुरू है तो दोबारा 10 मिनिट तक नाक पकड़ कर रखे और बर्फ लगाते रहे। 
10. अगर 10 मिनिट बाद भी नाक से bleeding चालू रहती है तो तुरंत डॉक्टर को बताये।11. डॉक्टर आप के नाक की जांच कर नाक में दवा डालकर या bleeding कर रही रक्त वाहिनी को केमिकल या इलेक्ट्रिक प्रोब से बंद कर सकते हैं।

क्या आपको जानकारी हैं: हमें रोजाना कितनी calories diet लेना चाहिए ?

इस तरह आप नाक से खून आना या Nose bleed के अधिकतर मामलों में First Aid देकर पीड़ित की सहायता कर सकते हैं। अगर First Aid देने पर भी पीड़ित को राहत नहीं मिलती है तो हमें बिना विलंब किये तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

यह जानकारी अवश्य पढ़े :

  1. High Blood Pressure को कम करने के उपाय 
  2. गुनगुने पानीके साथ निम्बू और शहद लेने के फायदे !
  3. अब बालों का झड़ना रोकना है आसान !
  4. मोटापा कम करने के आसान उपाय !
  5. वजन बढ़ाने के उपाय !
  6. पेट की चर्बी कैसे कम करे ? पढ़े सरल उपाय 

अगर आपको यह लेख उपयोगी लगता है और आप समझते है की यह लेख पढ़कर किसी के स्वास्थ्य को फायदा मिल सकता हैं तो कृपया इस लेख को निचे दिए गए बटन दबाकर अपने Facebook, Whatsapp या Tweeter account पर share जरुर करे !

10 thoughts on “नाक से खून आने पर क्या करे | Nose Bleeding in Hindi”

  1. नाक से ख़ून बार बार आ सकता है क्या मतलब दिन में २ या ३ बार, हमारे यहाँ गरम ओर सूखा मौसम हे ओर मेरी नाक की हड्डी थोड़ी टेडी है

  2. namaste sir. meri age 26 yrs hai. mujhe ye problem isi sal se shuru hui hai. tab se abhi tak 2 bar nak se blood nikal chuka hai, 4-5 minute ke bad apne aap band ho jata hai. is problem ko hamesha ke liye kaise door kiya ja sakta hai?

Leave a comment

इन 5 लक्षणों से पहचाने आपको Blood Cancer है या नहीं गर्मी में कौन सा फल खाना है सबसे फायदेमंद, जानकर हैरान रह जाएंगे! कई देशो में BAN है यह जानलेवा दवा ! सावधान !! डॉक्टर क्यों कहते हैं गर्मी में खाना चाहिए केला? भीषण गर्मी कर रही है बेहाल? ये एक प्राणायाम देगा राहत