-->

आहार में सलाद का महत्त्व और स्वास्थ्य लाभ

आहार में सलाद का महत्त्व और स्वास्थ्य लाभ आहार में सलाद का महत्त्व और स्वास्थ्य लाभ
आज कल हर घर में यह एक समस्या जरूर है की बच्चे पौष्टिक आहार लेने की जगह पोषक रहित Fast foods का सेवन अधिक करते हैं। ऐसे आहार के कारण कम आयु में ही युवा वर्ग में अपचन, मोटापा और मधुमेह / Diabetes जैसी बीमारी हो रही हैं। भोजन में सलाद का युक्ति पूर्वक उपयोग कर हम अपने परिवार के सदस्यों को पौष्टिक और सेहतमंद आहार में रूचि उत्पन्न कर सकते हैं।

सलाद का नियमित सेवन हमें सेहमंद बनाये रखता हैं। सलाद की मदद से हम अपने भोजन को और आकर्षक, स्वादिष्ठ और पौष्टिक बना सकते हैं। सलाद में कई प्रकार के Vitamins, Minerals, Proteins, Carbohydrates और Fiber होते है जिनसे शरीर को निचे दिए हुए लाभ होते हैं।

हमें अपने आहार में सलाद को क्यों शामिल करना चाहिए और सलाद खाने के क्या फायदे है इसकी जानकारी निचे दी गयी हैं :

health-benefits-importance-salad-diet-hindi

आहार में सलाद का महत्त्व और स्वास्थ्य लाभ 

  1. रोगो से लड़ने की शक्ति मिलती हैं। 
  2. पाचन ठीक होता हैं। 
  3. Fiber की अधिकता के कारण Cholesterol कम होता हैं, कब्ज और गैस की समस्या नहीं होती हैं। 
  4. पेट के विकार दूर होते हैं।  
  5. आँखों की रोशनी बढ़ती हैं। 
  6. स्मरणशक्ति बढ़ती हैं। 
  7. भोजन का स्वाद बढ़ने से बच्चे-बूढ़े चाव से भोजन करते हैं। 
सलाद में हम विभिन्न सब्जियों के अलावा फलों का भी उपयोग कर सकते हैं। सलाद बनाने से पहले यह ध्यान रखना जरुरी है की सब्जी / फल ताजे हो और साफ़ धुले हुए होना चाहिए। अगर ज्यादा समय से सलाद को काट कर रखा जाये तो ऐसा सलाद खाने से नुक्सान भी हो सकता हैं। 

सलाद बनाने के लिए हम निचे दिए हुए आहार पदार्थों का उपयोग कर सकते हैं :
  • खीरा / Cucumber 
  1. खीरा कब्ज को दूर करता हैं। 
  2. शरीर की जलन / गर्मी को कम करता हैं। 
  3. चर्म रोग में लाभदायक हैं। 
  4. प्यास / पानी की कमी को दूर करता हैं। 
  • टमाटर / Tomato 
  1. टमाटर में Vitamin A, B और क्योंकि अधिक मात्रा में होता हैं। 
  2. इसमें Cancer विरोधी तत्व Lycopene अधिक मात्रा में होता हैं। 
  3. कब्ज को दूर करता हैं।
  4. पाचन शक्ति को बढ़ाता हैं। 
  5. उच्च रक्तचाप और मोटापे को कम करने में सहायक हैं। 
  • मूली / Radish 
  1. गैस की परेशानी में राहत होती हैं। 
  2. इसमें Cancer विरोधी तत्व Phytochemicals और Anthocynains अधिक प्रमाण में होते हैं। 
  3. इसमें Potassium अधिक प्रमाण में होने से Blood pressure नियंत्रित रहता हैं। 
  4. रोग प्रतिकार शक्ति बढ़ती हैं। 
  • पालक / Spinach 
  1. इसमें Fiber, Vitamins और लोहतत्व अधिक मात्रा में होता हैं। 
  2. महिलाओं में Ovarian और Breast Cancer से बचने के लिए इसे अपने आहार में अवश्य शामिल करना चाहिए। 
  3. इसमें Vitamin K अधिक मात्रा में पाया जाता हैं जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती हैं। सप्ताह में 3 बार इसका सेवन जरूर करे। 
  • पत्तागोभी / Cabbage 
  1. पत्तागोभी में दुर्लभ Vitamin U पाया जाता हैं। 
  2. इसके नियमित सेवन से पेट का अल्सर / Peptic ulcer ठीक हो जाता हैं। 
  3. इसमें Cancer विरोधी तत्व Sulforaphane पाया जाता हैं। 
  4. इसमें Flavonoid और Polyphenol पाया जाता हो जो ह्रदय रोग से सुरक्षा प्रदान करता हैं। 
  • बीटरूट / Beetroot 
  1. इसमें Cancer विरोधी तत्व Betacyanin पाया जाता हैं। 
  2. हफ्ते में कम से कम 3 बार बीटरूट खाने से याददाश्त बढ़ती हैं, रोगप्रतिकार शक्ति बढ़ती हैं, Blood pressure नियंत्रित रहता हैं, पाचन ठीक रहता है और शरीर की रोगप्रतिकार शक्ति बढ़ती हैं। 
  3. इसमें Natural Folic acid अधिक प्रमाण में रहने से रक्त की कमी दूर होती हैं। 
  4. गर्भावस्था / Pregnancy में इसका सेवन फायदेमंद रहता हैं। 
  • गाजर / Carrot
  1. गाजर में Vitamin A और लोह तत्व अधिक मात्रा में होता हैं। 
  2. इससे नेत्र व् स्मरण शक्ति बढ़ती हैं। 
  3. मुंहासे, पेट की समस्या और चर्म रोग में लाभदायी हैं। 
  4. कमजोरी और रक्त की कमी को गाजर के नियमित सेवन से गुर किया जा सकता हैं। 
  5. यह Ovarian और Kidney के Cancer से सुरक्षा प्रदान करता हैं। 
  • प्याज / Onion 
  1. यह सबसे पसंदीदा सलाद हैं। 
  2. इससे भूक में वृद्धि होती हैं। 
  3. नेत्र की शक्ति बढ़ाता हैं। 
  4. लू, हैजा और त्वचा रोग से बचाता हैं। 
  5. इसमें Cancer विरोधी Antioxidant और Vitamin C अधिक प्रमाण में पाया जाता हैं। 
  • शल्गम / Turnip  
  1. यह मधुमेह / Diabetes से रोगियों के लिए उपयोगी सलाद हैं। 
  2. मसूड़ों और दांतों के रोग से बचाता हैं।  
इनके अलावा भी कई ऐसे खाद्य पदार्थ है जिनका हम अपने आहार में समावेश कर सकते है और स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। रोज एक ही प्रकार का आहार देने की जगह अलग-अलग स्वादिष्ठ और पोषक आहार पदार्थों का उपयोग करना चाहिए जिससे परिवार के सभी सदस्यों का घर के आहार में रूचि बनी रहे और सेहत भी अच्छी रहे।
यह जानकारी अवश्य पढ़े :
  1. High Blood Pressure को कम करने के उपाय 
  2. गुनगुने पानीके साथ निम्बू और शहद लेने के फायदे !
  3. अब बालों का झड़ना रोकना है आसान !
  4. मोटापा कम करने के आसान उपाय !
  5. वजन बढ़ाने के उपाय !
  6. पेट की चर्बी कैसे कम करे ? पढ़े सरल उपाय 
  7. कब्ज / Constipation से छुटकारा पाने के घरेलु उपाय 
अगर आपको यह लेख उपयोगी लगता है और आप समझते है की यह लेख पढ़कर किसी के स्वास्थ्य को फायदा मिल सकता हैं तो कृपया इस लेख को निचे दिए गए बटन दबाकर अपने Google plus, Facebook , Whatsapp या Tweeter account पर share जरुर करे !
देखे हमारे उपयोगी हिंदी स्वास्थ्य वीडियो ! Youtube 52k

Loading

सोमवार, अक्तूबर 12, 2015 2018-04-15T04:57:45Z

1 टिप्पणी:

  1. बहुत ही उपयोगी और लाभप्रद लेख मुझे सलाद पसंद बहुत है लेकिन यह लाभदायक भी है यह नहीं पता था धन्यवाद सर :)

    जवाब देंहटाएं

Follow Us