अपेंडिक्स का कारण, लक्षण, ईलाज और ऑपरेशन | Appendix in Hindi

appendicitis symptoms treatment in Hindi language

Appendix को हिंदी में आंत्रपुच्छ या उण्डुक पुच्छ कहा जाता हैं। Appendix में किसी कारणवश आनेवाले सुजन को Appendicitis कहा जाता हैं। Appendicitis की समस्या सामान्यतः 10 वर्ष से 30 वर्ष की आयु में अधिक पायी जाती हैं।

कई लोग पेट में right side में निचे की ओर दर्द की समस्या के साथ आते है और जांच करने के बाद डॉक्टर उन्हें बताते है की आपको अपेंडिक्स में सूजन है और जल्द ऑपरेशन कराना होगा। ऐसे समय लोग दुविधा में पड़ जाते है की क्या उन्हें तुरंत ऑपरेशन कराना चाहिए या नहीं ? आपके इस सवाल का जवाब हमने इस लेख में देने की कोशिश की हैं।

Appendicitis का कारण, लक्षण और उपचार संबंधी अधिक जानकारी निचे दी गयी हैं :

अपेंडिक्स क्या है ? (Appendix in Hindi)

Appendix यह पेट में दाहिनी ओर छोटी और बड़ी आंत के मिलन स्थान के पास 2 से 4 इंच का पूंछडीनुमा अवयव हैं। यह शरीर में Cellulose को पचाने का कार्य करती हैं। प्राचीन काल में जब आदिमानव कच्चे फल और आहार लेता था तब cellulose को पचाने के लिए इसका उपयोग होता था। अब मानव ज्यादातर पकी हुई चीजें खाता है इसलिए अपेंडिक्स की उपयोगिता कम हो गयी हैं। कुछ विशेषज्ञ इसे शरीर की रोग प्रतिकार शक्ति के लिए भी उपयोगी मानते हैं।

कुछ वर्षो पहले तक जब पेट का कोई ऑपरेशन होता था तो साथ में इसे भी निकाल दिया करते थे क्योंकि इसके कारण दोबारा पेट के ऑपरेशन की जरुरत पड़ सकती हैं। अब केवल आवश्यकता होने पर ही इसे ऑपरेशन कर निकाला जाता हैं।

Appendicitis क्यों होता हैं ? (Appendicitis causes in Hindi)

अपेंडिक्स में किसी संक्रमण (Infection) या मल के फंस जाने के कारण अपेंडिक्स में सुजन आ जाने की स्तिथि को Appendicitis कहा जाता है। अगर ईलाज न किया जाये तो इसमें मवाद या pus तैयार हो जाता हैं जिसे Appendicular lump कहा जाता हैं। ऐसी स्तिथि में तुरंत ऑपरेशन करना पड़ता हैं। समय पर ऑपरेशन न किये जाने पर lump फटकर संक्रमण पुरे पेट में फ़ैल सकता है और Peritonitis होकर रोगी की स्तिथि गंभीर हो सकती हैं। ऐसा होने पर रोगी की जान को ख़तरा और ईलाज का खर्चा दोनों बढ़ जाता हैं।

Appendicitis के लक्षण क्या हैं ?

Appendicitis के लक्षण की अधिक जानकारी निचे दी गयी हैं :

1. Appendicitis में शुरुआत में रोगी को पेट दर्द होता हैं। पेट दर्द की शुरुआत नाभि के निचे से होती है और धीरे-धीरे दर्द पेट के निचले दाहिने हिस्से में होना शुरू होता हैं। कभी-कभी रोगी को पेट दर्द न होकर केवल नाभि के निचे गैस जमा होने का एहसास होता हैं। 

2. पेट दर्द के साथ रोगी को जी मचलाना (nausea) और उलटिया (vomiting) होनी शुरू हो जाती हैं।

3. अधिक संक्रमण होने पर बुखार (fever) आ जाता हैं। Appendicitis में pain-vomiting-fever यह क्रम आमतौर पर देखने को मिलता हैं। 

4. इन लक्षणों के अलावा भूंक न लगना, जुलाब होना (Loose Motions), कफ युक्त मल (Sticky Stools) या कब्ज जैसे लक्षण भी नजर आते हैं। 

5. Appendicitis के कुछ प्रकार में दर्द का स्थान बदल भी सकता हैं। गर्भावस्था में Appendicitis होने पर अपेंडिक्स ऊपर आ जाने के कारन दर्द पेट के निचले स्थान में होने की जगह उपर की ओर भी हो सकता हैं।  

Appendicitis का निदान (diagnosis) कैसे किया जाता हैं ?

ऐसे तो अनुभवी डॉक्टर रोगी के लक्षण और शारीरक जांच कर ही Appendicitis का निदान कर लेते है पर अपने निदान को पुख्ता करने के लिए निचे दिए हुए कुछ परिक्षण भी कर सकते हैं।

1. Complete Blood Count : इस जांच में सफ़ेद रक्त कण (White Blood Cells) की मात्रा सामान्य से अधिक होने पर शरीर में संक्रमण होने की जानकारी मिलती हैं। 

2. Urine Test : पेट दर्द कही पेशाब में संक्रमण या पथरी के कारण तो नहीं यह पता लगाने के लिए पेशाब जांच की जाती हैं। 

3. Sonography : पेट की सोनोग्राफी कर अपेंडिक्स में सुजन है की नहीं यह देखा जाता हैं। अधिकतर Appendicitis के प्रकार में यह सोनोग्राफी में पता चल जाता हैं। 

4. CT Scan : जरुरत पड़ने पर डॉक्टर आपको पेट का सिटी स्कैन करने की सलाह भी दे सकते हैं। 

5. X-Ray : जरुरत पड़ने पर डॉक्टर पेट का x-ray निकालने की सलाह देते हैं। ऐसे तो पेट के एक्सरे में अपेंडिक्स दिखाई नहीं देता है पर अगर अपेंडिक्स फुट कर पेट में पानी या मवाद भर गया है तो इसका निदान एक्सरे से हो सकता हैं।

6. अन्य : इसके अलावा रोगी की ऑपरेशन के लिए फिटनेस देखने के लिए अन्य जांच भी की जाती हैं जैसे की ECG, 2D ECHO, HIV, HBSAG, CREATININE इत्यादि

Appendicitis का ईलाज कैसे किया जाता हैं ? (Appendicitis treatment in Hindi)

दवा : Appendicitis का पहली बार निदान होने पर अगर सुजन कम है और रोगी में लक्षणों की तीव्रता कम है तो दवा देकर इसे ठीक किया जाता हैं। 

ऑपरेशन : अगर Appendicitis के कारण पेट दर्द बार-बार होता है तो ऑपरेशन कर अपेंडिक्स को निकाल दिया जाता हैं। Appendicitis का ऑपरेशन दो तरह से किया जाता हैं :

1. Open Appendisectomy : जिसमे रोगी को बेहोशकर पेट में चीरा मारकर अपेंडिक्स को निकाला जाता हैं। इसमें 2 से 4 टांके तक लग सकते हैं। रोगी को आमतौर पर 3 से 4 दिन तक अस्पताल में रहना पड़ता हैं।  

2. Laproscopic Appendisctomy : इसमें रोगी को बेहोश कर पेट में छोटा सा छेद कर दूरबीन से ऑपरेशन कर अपेंडिक्स निकाला जाता हैं। इसमें केवल 1 से 2 टाँके लगते है। कम टाँके और जल्दी रिकवरी के कारण इसे अधिक उपयुक्त माना जाता हैं।
   
महिलाओं में Appendicitis होने पर ऑपरेशन नहीं टालना चाहिए और तुरंत ऑपरेशन कराना चाहिए। गर्भावस्था में Appendicitis के पेट दर्द और दवा के कारण होनेवाले बच्चे में विकृति और गर्भपात का डर रहता हैं। 

ऑपरेशन के बाद रोगी को हल्का आहार देना चाहिए और आराम करने की सलाह दी जाती हैं। 

Appendicitis में क्या सावधानी बरतनी चाहिए ?

Appendicitis में निचे दी हुई सावधानी बरतनी चाहिए :

1. पेटदर्द : पेटदर्द होने पर कुछ खाना-पीना नहीं चाहिए, कोई दर्दनाशक या पेट साफ़ करने की दवा नहीं लेनी चाहिए और रोगी के पेट पर मालिश बिलकुल नहीं करनी चाहिए। इससे पेट में सुजन बढ़ने का खतरा रहता हैं।  

2. उलटी : अधिक पेट दर्द और उलटी होने पर तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। 

3. ऑपरेशन : जिन्हें पहले Appendicitis हुआ है और पहले ऑपरेशन नहीं किया है ऐसे रोग ने पेट दर्द होते ही डॉक्टर से जांच करा कर आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर की सलाह्नुसार ऑपरेशन करा लेना चाहिए। 

4. दर्दनाशक दवा : अपने मन से दर्दनाशक दवा लेकर दर्द दर्द को दबाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। दर्दनाशक दवाओ के कारण अपेंडिक्स फटने का खतरा अधिक रहता हैं।  

5. पेट में ख़राबी : बार-बार हल्का पेट दर्द और पतले या चिकना पैखाना (Stools) होने पर डॉक्टर से जांच कराना चाहिए। यह आगे जाकर होनेवाले Appendicitis के लक्षण होते हैं। 

Appendicitis में ऑपरेशन हो जाने के बाद क्या सावधानी बरतनी चाहिए ?

Appendicitis में ऑपरेशन हो जाने के बाद अगर बुखार, पेट में ऑपरेशन किये हुए स्थान से pus आना, बार-बार उलटी होना, अधिक पेट दर्द, चक्कर आना, उलटी या पेशाब में रक्त (blood) आना, कब्ज आदि लक्षणों में से कोई भी लक्षण नजर आते है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

Appendicitis का ऑपरेशन होने के बाद डॉक्टर के निर्देशों के अनुसार दिए हुए समय तक आराम करना चाहिए, कोई भारी काम नहीं करना चाहिए, आराम से पाचन हो ऐसा आहार लेना चाहिए, अगर खांसी आती हो तो पेट को आधार देना चाहिए, डॉक्टर की सलाह्नुसार ही अपना काम या स्कूल join करे।

Appendicitis न हो इसके लिये क्या करना चाहिए ?

ऐसे तो Appendicitis से बचने का कोई खास उपाय नहीं है पर अगर खाने में फाइबर की मात्रा अधिक हो और नियमित व्यायाम किया जाये तो इसे काफी हद तक टाला जा सकता हैं। 

Appendix का घरेलु उपचार क्या है ? (Appendix Home remedies in Hindi)

1. अदरक : एक ग्लास पानी में ८ से १० अदरक के टुकड़े डालकर उबाले और पानी ठंडा होने के बाद छानकर पिए। दिन में २ बार इसे पिने से Appendix में राहत मिलती हैं। 
2. नींबू : एक चमच्च निम्बू के रस में एक चमच्च शहद मिलाकर पिए। यह मिश्रण सुबह दोपहर शाम पिने से से भी Appendix में आराम मिलता हैं। 
3. छांछ : एक ग्लास छांछ में स्वादानुसार काला नमक मिलाकर पिए। इसे सुबह शाम पिने से अपेंडिक्स ठीक होने में मदद मिलती हैं। 
4. गुडुची सत्व : एक चमच्च गुडुची सत्व एक ग्लास गुनगुने गर्म दूध में मिलाकर सुबह शाम पिने से अपेंडिक्स की सूजन में कमी लाने में लाभ मिलता हैं।  
5. एरंड : रोजाना एरंड तेल 5 ml एक कप दूध में मिलाकर रोज सुबह पिने से अपेंडिक्स में ऑपरेशन की जरूरत कम हो जाती हैं। इससे अपेंडिक्स के दर्द और सूजन में कमी आती हैं। 

अगर अपेंडिसाइटिस का उपचार न किया जाए तो क्या होगा?

अगर समय पर अपेन्डिक्स का उपचार नहीं किया गया तो अपेन्डिक्स पेट मे फुट सकता है जिससे अपेन्डिक्स का सारा इन्फेक्शन या मवाद पेट मे फैलने से Peritonitis हो सकता हैं। ऐसे हालत मे रोगी का खतरा और खर्चा दोनों बढ़ जाता हैं। Peritonitis होने पर तत्काल ऑपरेशन करना जरूरी होता हैं।

क्या बिना ऑपरेशन अपेन्डिक्स को ठीक किया जा सकता हैं?

Appendix मे सूजन या इन्फेक्शन होने पर जल्द उपचार शुरू करने पर दवा से ठीक किया जा सकता हैं। अगर दवा लेने के बाद भी पेट मे दर्द, सूजन, बुखार जैसे लक्षण नजर आते है तो ऑपरेशन करना जरूरी होता हैं।

अगर आपको यह Appendicitis कारण, लक्षण, ईलाज और घरेलू उपाय लेख उपयोगी लगता है और आप समझते है की यह लेख पढ़कर किसी के स्वास्थ्य को फायदा मिल सकता हैं तो कृपया इस लेख को निचे दिए गए बटन दबाकर अपने Facebook  या Tweeter account पर share जरुर करे !

Keywords : Appendicitis causes, symptoms and treatment in Hindi. Appendix in Hindi. Appendicitis क्या ईलाज कैसे करते हैं ? अपेंडिक्स शोथ / Appendicitis के कारण, लक्षण और उपचार हिंदी में 

References:

  1. Appendicitis: https://www.niddk.nih.gov/health-information/digestive-diseases/appendicitis
  2. What is appendicitis?: https://www.hopkinsmedicine.org/health/conditions-and-diseases/appendicitis
  3. Appendicitis: https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/8095-appendicitis
5/5 - (1 vote)

59 thoughts on “अपेंडिक्स का कारण, लक्षण, ईलाज और ऑपरेशन | Appendix in Hindi”

  1. sir jahan se hamari badi aanth suru hoti hai wahan se dard uthta hai aur uske bad chest aur nabhi he charau our phail jata hai dard brabar nahi rahta doctor ne blood test kiya tha usme colostrol ke matra bad rahi hai jo lever oar jama ho rahi hai jiske karan pet dard rahta hai meri gas aur dakar bilkul release nahi ho rahi hai please suggest

  2. HELLO DOCTOR

    abhi muje stamk me right side pain hota he or vomitting jesa hota he vomitting hoti nhi he but esa hota he to kya yr apeendix ke karan ho skta he or stamk bhi bahut heavy lgta he to kya e appemdix me hota he plz reply

  3. Agar appendix me sujan hai to uska operation karna sabse behtar ilaaj hai kyonki aaj nahi to kal vah dobara pareshaan karne hi wala hain. Appendix k operation me 8000 se lekar 40000 tak kharcha aata hai, yah nirbhar karta hai ki aap kaha operation karate hain. Appendix ka operation doctor kii salah par karni chahie.

  4. मेरी पत्नी (उम्र 33) को पंद्रह दिन पहले दर्द हुआ था | अल्ट्रासाउंड कराया तो पता Appendecitis है | पेशाब और खून टेस्ट भी कराया तो खून की कमी भी मिली और पेशाब में संक्रमण बतया डाक्टर ने ऑपरेशन के लिए बोल दिया है उन्होंने कुछ एंटीबॉयटिक और खून बढ़ाने की दवाई दी है क्या कमजोर शारीर में ऑपरेशन हो सकता है और अभी उनका दवाई खाते हुए अधिक क्या खाना चाहिए अपेंडिक्स का साइज़ 6.5 MM बताया है | क्या ऑपरेशन करना जरुरी है |

  5. प्रदीप जी,
    डॉक्टर ऑपरेशन तब ही करते है जब वह ऑपरेशन के लिए फिट हैं. अगर डॉक्टर की सलाह से ऑपरेशन जरुरी है तो कराना चाहिए.

  6. Namaste doctor ji
    Main ashish punjabi kal raat 3:50 baje mujhe pet me dard hua najdeeki hospital me admit karaya gaya aaj sonography ke madyam se pata chala ki mujhe apendix ki problem hui hai jo dawaiyon se sujan kam ho gai hai kripya mujhe batae ki kya karna chaiye opration karwa lena chaiye ki bina opration b ye problem solve ho sakti hi

  7. Sir maine one month pahle open appendix ka operation doorbin se karwaya tha ab mere operation ke jagah bar bar ek funsi de mawad aa rahe hai doctor ne kaha its ok but mere ko tension ho rahe hai please help me

  8. आनंदजी आपको यह तकलीफ कमजोर पाचन शक्ति और एसिडिटी की वजह से हो सकती हैं. डॉक्टर से अपना जांच कराये. आहार में चाय, कॉफ़ी, तीखा, मसालेदार और तलाहुआ आहार से परहेज करे.

  9. Sir mjhe pet me right side niche pain hota h ultrasound kraya h to usme 4mm aaya h or 2 Dr bol rhe h operation hoga or 1 mana kr rhe h family Drsurgeon.. Mjhe kya mRNA chahiye last 1-1/2 month se problem h kya iska hemopathic med se treatmnt ho skta h without operation..plzz rply soon .. Its emergency

  10. गोल्डी जी
    अगर आपको पेट में बार-बार दर्द हो रहा है तो ऑपरेशन करा लेना चाहिए. अगर यह अभी दवा से ठीक हो भी जाये तो दोबारा इसमें इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है.

  11. सर , मेरी वाइफ के अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ है तो क्या उससे प्रेगनेंसी या प्रेग्नंत होने मैं किससी प्रकार की परेशानी तो नही आती है ना.

  12. Sir,
    My wife is suffering from Vomiting and abdomen pain at right bottom of the abdomen. We had done checkup two or three times to different doctors but they refused to find any characteristics of appendicitis. She still sometimes has the pain. What to do???

  13. Sir, Mujhe Pet ke right side me chota sa bumps type hai par isme padhe hai ke ye appendix ke side effect hai ar dard v hota hai, par sir mujhe dard to nahi hota hai.. ye approx 4-5 month se hai, sir kya ye antibiotics medicine se thik ho ja sakta hai, agar hai to sir please wo medicine ka naam bata dijiye ,, m very thankful to you

  14. Sir mujhe appendices ka operation lazer se karaye hue 3 mahine ho gaye maine 3 mahina tak lagatar antibiotic medicine liya hai lekin aajkal appendices wale jagh par press karene par halka pain hota hai kya karu plz sir help me

  15. age-26 मुझे नाभी के उपर के हिस्से में काफी दर्द होता है और बार बार डकार आना पेट काफी भारी भारी लगता है ये मुझे २ दिनों से हो रहा है तो मैंने सोनोग्राफी की जिसमे उसकी साइज 5.6 mm बताई गई है तो क्या मुझे Apendix problem hai ya nahi

  16. डियर सर मुझे पिछले 3 हफ़्तों से हल्का चक्कर आ रहा है और पेट में राईट साइड और बैक साइड दर्द हो रहा है डॉ के सलाह से मैंने सोनोग्राफी कराया तो अपेंडिक्स बता रहे है जिससे मैंने सर्जन डॉ को दिखाया तो उसने 5 दिन का दवाई दिया था जो अब खत्म हो गया पर दर्द अभी तक है ज़्यादा दर्द नहीं है लेकिन हल्का दर्द हमेसा बना रहता है और बहुत घबराहट सा होता है क्या करना चाहिए कुछ सलाह दे क्या आपरेशन करवाना जरूरी है कृपया जवाब जरूर दे सर निवेदन है आपसे।

Leave a comment

पीरियड्स के दर्द से हो गए हैं परेशान? ये 5 योगासन दिलाएंगे आपको राहत! 3 दिनों में पाएं बेदाग चमकता चेहरा, बस करने होंगे ये 5 योग पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अच्छी नींद क्यों ज्यादा जरूरी है? महिलाओं में थायराइड: ये 5 लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं! सिर्फ़ ये एक चीज़ आपकी त्वचा को सालों जवान बना देगी…जानकर रह जाएंगे हैरान!