किडनी स्टोन में क्या आहार लेना चाहिए | Kidney stone diet in Hindi

kidney stone diet in Hindi

भारत मे कई लोग गुर्दे की पथरी (Kidney stone) के समस्या से पीड़ित है। किडनी स्टोन में योग्य आहार (diet) लेना जरूरी है जिससे किडनी स्टोन का size न बढ़े और नए किडनी स्टोन नहीं बने।

भारत में कई लोग बोरिंग का या हैंडपंप का पानी पिने के लिए इस्तेमाल करते है जिसमे क्षार का प्रमाण अधिक होता हैं। ऐसा पानी पिने के कारण किडनी में पथरी / Kidney Stone होने का खतरा होता हैं। किडनी में पथरी होना किडनी के लिए बेहद खतरनाक होता हैं।

किडनी के मरीजों को अपने आहार के प्रति सजग होना बेहद जरुरी होता हैं। अगर आप अपने आहार में ऐसी है जिससे पथरी की साइज 10 mm से ज्यादा बढ़ जाये तो फिर पथरी का पेशाब के रास्ते निकलना मुश्किल हो जाता हैं।

किडनी की पथरी के रोगियों ने क्या खाना चाहिए ? (Kidney Stone patient Diet chart in Hindi)

1. नारियल पानी : पोटाशियम और माग्निसियम से समृद्ध होने से पथरी के रोकथाम में मदद करता है।
2. गाजर / करेला – खनीज तत्त्व (मिनिरल ) के समृद्ध होने से पथरी के रोकथाम में मदद करता है।  
3. केला – इसमे विटामिन B6 प्रचुर मात्रा में होने के कारन ओक्सालिक एसिड का खंडनकर पथरी के रोकथाम में मदद करता है। 
4. निम्बू – इसमे भरपूर मात्रा में साईट्रेट होने से कैल्शियम ऑक्सालेट पथरी के रोकथाम में मदद करता है। 
5. पाईनेपल ज्यूस – इसमे फायब्रिंस से प्रचुर मात्रा मे एनजाईम्स होने के कारन किडनी की पथरी के रोकथाम में मदद करता है। 
6. जव – ईसमे पथरी रोधक तत्व भरपूर मात्रा में होते है। 
7. बदाम – पोटाशियम और माग्निसियम से समृद्ध होने से पथरी के रोकथाम में मदद  करता है।
8. पानी : किड्नी के पथरी के रोगी ने पानी अधिक पीना चाहिए। अगर आपकी किडनी की पथरी की size 10 mm से कम है तो यह पेशाब के रास्ते निकलने की संभावना रहती है।

किडनी की पथरी के रोगियों ने क्या नहीं खाना चाहिए ? (Foods to avoid in Kidney Stone)

1. टमाटर / पालक / चवली – इनमे ओक्सालेट का प्रमान ज्यादा होने के कारण पथरी हो सकती है। 
2. गोभी / बैगन  / मशरूम – इनमे यूरिक एसिड / प्युराइन का प्रमान ज्यादा होने के कारण पथरी हो सकती है। 
3. चीकू – इनमे ओक्सालेट का प्रमान ज्यादा होने के कारण पथरी हो सकती है।
4. कोलू – इनमे यूरिक एसिड / प्युराइन का प्रमान ज्यादा होने के कारण पथरी हो सकती है। 
5. मटन / चिकन  / मछली / अंडा – ईनमे एनजाईम्स से ज्यादा मात्रा में फायब्रिंस होने के कारण किड़नी की पथरी हो सकती है। 
6. काजू – इनमे ओक्सालेट का प्रमान ज्यादा होने के कारण पथरी हो सकती है। 
7. चोकलेट / कोको / चाय / कॉफी – इनमे ओक्सालेट का प्रमान ज्यादा होने के कारण पथरी हो सकती है। 
8. बियर : कुछ लोग आपको कहेंगे की बियर पियो इससे किडनी की पथरी निकल जाती है। बियर पीने से पेशाब ज्यादा होता है इसलिए ऐसा कहा जाता है पर बियर पीने से आपका लिवर खराब हो सकता है इसलिए बियर पीने की सलाह नहीं दी जाती है।

इस तरह ऊपर दिए हुए आहार लेकर आप किडनी के पथरी को बढ़ने से रोक सकते हैं और किडनी के पथरी के दर्द से राहत पा सकते हैं। आपको इन आहार के साथ दिनभर में ३ से ४ लीटर पानी भी पीना चाहिए। 

किडनी की पथरी से जुडी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ने के लिए निचे दिए हुए link पर click करे :

  1. किडनी के पथरी का निदान, उपचार और घरेलु उपाय 
  2. किडनी की पथरी के कारण, लक्षण और प्रकार 
  3. किडनी के पथरी से बचने का उपाय  

अगर आपको यह किडनी स्टोन में क्या आहार लेना चाहिए की जानकारी उपयोगी लगती है तो कृपया इसे शेयर ज़रूर करें। अगर आपको इस लेख में कोई जानकारी के विषय में सवाल पूछना है तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में या Contact Us में आप पूछ सकते है। मैं जल्द से जल्द आपके सभी प्रश्नों के विस्तार में जवाब देने की कोशिश करूँगा।

7 thoughts on “किडनी स्टोन में क्या आहार लेना चाहिए | Kidney stone diet in Hindi”

Leave a comment

इन 5 लक्षणों से पहचाने आपको Blood Cancer है या नहीं गर्मी में कौन सा फल खाना है सबसे फायदेमंद, जानकर हैरान रह जाएंगे! कई देशो में BAN है यह जानलेवा दवा ! सावधान !! डॉक्टर क्यों कहते हैं गर्मी में खाना चाहिए केला? भीषण गर्मी कर रही है बेहाल? ये एक प्राणायाम देगा राहत