पहली सिजेरियन डिलीवरी के बाद दोबारा माँ बनने पर क्या ख्याल रखे ?

Normal delivery after cesarean tips in Hindi

अगर आपका पहला बच्चा सिजेरियन डिलीवरी (Cesarean Delivery) आपरेशन कराकर हुआ है और आप दुबारा माँ बनने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके मन में कई तरह के सवाल उठ रहे होंगे। Cesarean Delivery के बाद दुबारा माँ बनने की प्लानिंग करते समय आपके मन में यह सवाल आ रहे होंगे की, आपका दूसरा बच्चा सिजेरियन से होंगा या उसकी डिलीवरी नार्मल होंगी ? दूसरे बच्चे में कितने समय का अंतराल ठीक रहेगा ? आपको किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए और पहली प्रेगनेंसी के समय जिन समस्यों का आपने सामना किया उनसे बचने के लिए इस बार आपने क्या सावधानी बरतनी चाहिए ?

ईस लेख मे आप को यह जानकारी मिलेंगी hide

ऐसे कई सवाल आपके और आपके परिवार से जुड़े कई लोगों के मन में आ सकते हैं। प्रेगनेंसी हर माँ-बाप और परिवार के सदस्यों के लिए ख़ुशी का और साथ ही जिम्मेदारी का विषय होता हैं। हमारी कोशिश यही होती है की प्रेगनेंसी के समय और प्रेगनेंसी के बाद माँ और बच्चे का स्वास्थ्य ठीक रहे और उनकी ग्रोथ अच्छी रहे।

पहला बच्चा सिजेरियन से होने के बाद दुबारा माँ बनने की प्लानिंग करते समय उठने वाले सवालों का जवाब निचे दिया गया हैं :

गर्भवती महिला का आहार कैसा होना चाहिए ? (Pregnancy diet in Hindi)

प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिला ने अपने खान-पान में विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस समय समतोल पौष्टिक आहार लेवा आवश्यक होता हैं। आहार में प्रोटीन, फोलिक एसिड और विटामिन अवश्य होना चाहिए। इन तत्वों की कमी से माँ और गर्भ में पल रहे बच्चे को दिक्कत हो सकती हैं।
1. प्रोटीन : दाल, दूध, दही, अंडा, मूंगफली, पनीर अधिक ले। अगर आपको डायबिटीज नहीं है तो रोजाना आप एक रसगुल्ला भी खा सकते हैं। प्रोटीन हाई रिस्क प्रेगनेंसी फैक्टर जैसे की यूटेरस व शारीरिक कमजोरी को दूर करने में अहम भूमिका निभाता हैं।
2. विटामिन ; विटामिन ए, ई, बी6 के लिए भोजन में हरी पत्तेदार सब्जी, फल और दूध का समावेश करे।
3. आयरन : पालक, गुड़, मेथी, मूंगफली, बथुआ, तरबूज, ब्रोकोली, सोयाबीन, हरे मटर में आयरन प्रचुर मात्रा में होता हैं।
4. कैल्शियम : कैल्शियम की पूर्ति दूध और उससे बने पदार्थों से करे। बच्चो के मजबूत हड्डी के विकास के लिए यह जरुरी हैं।
5. फोलिक एसिड : फोलिक एसिड के लिए अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जी और दालों का समावेश करे।
6. पानी : प्रतिदिन कम से कम 8 से 10 ग्लास उबला या फ़िल्टर पानी अवश्य पिए। आप घर पर बने हुए ताजे फलों का रस भी पि सकते हैं। जहा तक हो बाहर का पानी न पिए इससे इन्फेक्शन फैलने का खतरा रहता हैं।

गर्भवती महिला के आहार के विषय में अधिक जानकारी पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – कैसा होना चाहिए गर्भवती महिला का आहार ?

गर्भवती महिला ने अपने आहार में क्या परहेज करना चाहिए ? (Foods to avoid during pregnancy in Hindi)

1. गर्भवती महिला ने अपने आहार में पपीता, अनानास, अधिक मिर्च-मसाले वाले पकवान और फास्टफूड से दुरी बनाकर रखना चाहिए।
2. जो चीजे आपके प्रकृति को सूट न करे ऐसा आहार नहीं लेना चाहिए।
3. अगर आपका ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक रहता है तो आहार में अधिक नमक वाले पदार्थ जैसे अचार, पापड़, आइसक्रीम, चिप्स और सॉस जैसे पदार्थों को शामिल न करे।
4. डायबिटीज होने पर मीठी चीजो से परहेज करे।
5. एक साथ अधिक आहार लेने की जगह हर 2 से 3 घंटों पर हल्का आहार लीजिये।

यह भी पढ़े – गर्भावस्था में ब्लड प्रेशर कम होने पर क्या करे ?

गर्भवती महिला ने क्या व्यायाम करना चाहीए ? (Pregnancy exercise in Hindi)

1. गर्भावस्था के दौरान मॉर्निंग वाक और योग जैसे हलके व्यायाम करे।
2. अधिक परिश्रम वाले व्यायाम नहीं करना चाहिए।
3. ध्यान रखे की अगर आपको अस्थमा, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज,ब्लीडिंग या अन्य कोई परेशानी हैं तो कोई भी व्यायाम शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की राय अवश्य लेना चाहिए।

जरूर पढ़े – प्रेगनेंसी में कौन सा Yoga करना चाहिए ?

अगर पहला बच्चा सिजेरियन से हुआ हैं तो क्या दूसरी डिलीवरी भी सिजेरियन ही होगी ? 

अगर आपका पहला बच्चा सिजेरियन से हुआ है और यदि इस डिलीवरी के समय कोई बड़ी दिक्कत नहीं है तो यह डिलीवरी नार्मल हो सकती हैं। लेकिन यदि आपकी पहली दो डिलीवरी सिजेरियन हुई है तो तीसरी डिलीवरी सिजेरियन ही होगी।

सिजेरियन डिलीवरी करना कब जरुरी होता हैं ?

प्रेगनेंसी के समय महिला या बच्चे को कोई समस्या होने पर सिजेरियन आवश्यक होता हैं। डिलीवरी की तारीख निकलजाना, बच्चे की ह्रदय गति कम होना, गर्भवती शारीरिक रूप से कमजोर होना, ब्लड प्रेशर और यूरिक एसिड का बढ़ जाना, गर्भसथ शिशु के पोजीशन में बदलाव, बच्चे का सामान्य से अधिक वजन या प्लासेंटा का निचे की ओर होना ऐसी समस्या होने पर सिजेरियन करवाना आवश्यक हो जाता हैं।
 
यह भी पढ़े – IVF और टेस्ट ट्यूब बेबी क्या है ?

पहली डिलीवरी सिजेरियन होने के बाद दूसरी डिलीवरी नार्मल होने के लिए क्या आवश्यक हैं ? (Tips for Normal Delivery in Hindi)

पहली डिलीवरी सिजेरियन होने के बाद दूसरी डिलीवरी नार्मल होने के लिए निचे दी हुई बातें आवश्यक हैं :
1. पहले सिजेरियन के बाद इन्फेक्शन न हो
2. प्रेगनेंसी में कोई दिक्कत न हो
3. सभी प्रकार की जांच नार्मल हो
4. बच्चे का वजन 3.5 किलो से अधिक न हो
5. महिला की लंबाई 154 सेंटीमीटर से अधिक होना चाहिए
6. महिला को अधिक मोटापा नहीं होना चाहिए

ऊपर दिए हुए बातों के साथ महिला ने गर्भावस्था के समय पौष्टिक आहार और नियमित व्यायाम करना आवश्यक हैं।

उपयोगी जानकारी – 35 साल की उम्र के बाद गर्भवती होने पर क्या ख्याल रखे ?

पहली डिलीवरी सिजेरियन होने के बाद दूसरी डिलीवरी प्लानिंग करने में कितना समय अंतराल रखना चाहिए ?

पहली डिलीवरी सिजेरियन होने के बाद दूसरी डिलीवरी के बिच कम से कम दो से तीन साल का अंतर अवश्य रखना चाहिए। पहला बच्चा सिजेरियन से होने के बाद माँ में शारीरिक कमजोरी आ जाती हैं जिसकी पूर्ति के लिए कम से कम दो साल तक का समय चाहिए। ऐसा करने से पहले बच्चे की परवरिश भी अच्छी तरह से होती हैं।

सिजेरियन होने के बाद दूसरा बच्चा कब करना चाहिए ?

सिजेरियन होने के बाद दूसरा बच्चा कब करना चाहिए यह निर्णय महिला के स्वास्थ्य पर निर्भर करता हैं। अगर महिला की आयु ज्यादा नहीं है तो डॉक्टर की सलाह यही रहती है की पहला बच्चा 2 से 3 साल का होने के बाद ही दूसरे बच्चे के बारे मे सोचना चाहिए जिससे महिला को आराम का भी समय मिलता है दूसरी डिलीवरी नॉर्मल होने के चांस भी बढ़ जाते हैं।

C-section के बाद दूसरा बच्चा कब लेना है, इस बारे में कोई निश्चित नियम नहीं है। कुछ महिलाएं 6 महीने के भीतर दूसरा बच्चा ले सकती हैं, जबकि अन्य को 2-3 साल तक इंतजार करना पड़ सकता है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि हर महिला की स्थिति अलग होती है, इसलिए दूसरा बच्चा लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

यह जानकारी हमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ निर्मला सिंग ने ईमेल द्वारा भेजी हैं। निरोगिकाया परिवार और हमारे पाठकों की तरफ से उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद। अगर आपके मन में प्रेगनेंसी से जुड़े अन्य कोई सवाल है तो निचे comment में पूछे।

अगर आपको यह लेख उपयोगी लगता है तो कृपया इस लेख को निचे दिए गए बटन दबाकर अपने Facebook, Whatsapp या Tweeter account पर share करे !

35 thoughts on “पहली सिजेरियन डिलीवरी के बाद दोबारा माँ बनने पर क्या ख्याल रखे ?”

  1. mam abhi 14 feb 2017 me mujhe operation se ek beti hui thi 5 minute bad vo mar gyi mai bahut hi tension me hu …………janna chahti hu ki mai aur mere pati sexual relation kitne mahine bad bananyen? aur agla baby kb plan karen? plz help me….

  2. Namste,
    Meri wife ko 1 July 2017 ki raat ko operation se ladka paida hu tha.or vo death tha,or meri wife ko b.p.high ka problem Hai.to Mene abhi tak use bataya nahi hai k hamara bacha Mar gaya or kaha ke baby abi kach ki peti me hai.to sir me kya Kru please..aap muje bataiye .or kitne saal baad pregnancy rakhne se normal delivery mumkin hai.opration ka karan bady ki Hart bit bahot kam ho gai thi or andar ka pani shukh gya tha…baby weight 2.2 kg, meri wife ki height 5 foot hai.

  3. SIR MERI SAHDIMARCH 27 2016 KO HUA AUR MERI WIFE KO MC APRIL 2017 KO LAST HUA MAY ME PATA CHALA MERI WIFE PREGNANT HAI JANKAR BAHOT KHUSHI HUA KI WO TWINS BABY HAI BUT UNFORTUNETLY AFTER 4 MONTH AND 15 DAYS ME BACHHE KO GAWANA PADA MISSCARRIEG KE WAJAH SE KYO KI MERI WIFE KO BLEED HOTA RAH ONE MONTH TAK EK DIN DOCOTOR BOLA KI AB NAHI RUK PAYEGA BACHHA TO USANE NORMAL DELEVERY KARA DIYA ..USAKE BAAD MERI WIFE AGAIN PREGNANT HUI UASAKA LAST MC 12APRIL 2017 KO THA MAINE SARA BLOOD TEXT KARAWAYA APANE WIFE KA SUB KUCH SAHI THA LEKIN AFTER 36 WEEKS ME UASKI DHADAKAN BAND HO GAYA BACHHE KA DEC.26 2017 KO ULTRASOUD ME lud likhkar aya aur maine LADY DOCOTOR KO DIKHAYA TO BOLI SORRY NO MORE LIFE FOR BABY MUJHE BAHOT AFSHOSH HUA MAINE BAHOT CARE KIYA MERI WIFE KA BUT AANT ME KUCH HASIL NAHI HUA DOCOTOR NE CAESAR KEDAWARA 36 WEEK OLD BABY KO BAHAR NIKALA ..KYA MAI JAAN SAKATA HU IESA KYO HUA AUR AB MAI KAB WIFE KO FIR SE PREGNANT KAR SAKATA HU PLAESE SIR GIVE ME RIGHT WAY …

  4. Hello doctor meri wife ke bête hui thi 23 jun 2017 ko operation se hone ke bad Gujar gayi aur ab hame 7 month ho gaye hai to ham 2 baby Kar skate hai ya nahi please doctor aur normal baby chahiye hame kya karna hoga please help me doctor

  5. Apko doctor se milkar apne wife ka pura check karana chahie ki woh ab tottaly fit hai ki nahi pregnancy ke liye. Aap pregnancy ke liye aur 3-4 months bad plan kare to thik rahega. Pahle operation ke baad bad me normal delivery hona mushkil rahta hai.

  6. डॉक्टर साहब मेरा पहला बेटा अप्रैल मे छ:साल का हो जाएगा । जो ऑपरेशन से है
    पांच जून सत्रह पिछला डेट था ।
    डिलीवरी डेट बारह मार्च है। दस फरवरी सत्रह को एक एबार्ट कराना पड़ा था सिर ना बनने के कारण पांच माह का । आगे क्या ध्यान रखना होगा?

  7. Sir meri ceaser se delivery huie 27 June 2016 ko Aur ceaser ka reason Dr. Ne btaya tha. .
    Baby ka overweight
    Post delivery
    BP high
    Aur 2 saal k andar mai fir se 9 month pregnant hu. lmp 6 July tha Aur 6 April month pura ho gya h Aur due date 20 April h es baar
    BP normal h
    Baby 2819 gram h
    Blood b 10 point h
    Ultra sound kr way a to report dekh k Dr. Ne kaha baccha palta khaya h normal k chance nhi h par jb check KIYA to boli utna v nhi palta h baccha …fir se ceaser bola h kya kru.

  8. Sir abhi 1 august 2017 ko mujhe dusra bacha hua operation pr wo expire ho gaya or mujhe bhi pelvis infection ho gYa thapr abmai achi hu butmai 1 month ki prgnant hu mai abortion karan chahti pr ghar me koi nhi chahta aap mujhe sahi decision dojiye what i do

  9. Sir Meri 24 April 2018 ko c section se baby boy hua the par wo expire ho gaya doctor ne bataya wo
    Down syndrome tha Ab Aap bataye mein 2nd baby plan kab Karu to normal delivery hoga
    Kya 2nd baby ko bhi ds hone ki Chance hai

  10. Agar apki age 30 yes se kam hai to 1 sala baad baby plan kare. Aagar age jyada hai to 6 to 8 months baad plan kare. Pahla cesarean hua hai isliye normal delivery hone ke chance 50% kam ho jate hai. Apko apka weight control me rakhna chhaie. Bacche ko down syndrome na hone ke liye doctor ki salah se iron and folic acid supplement lete rahe jisase down syndrome ke chance kam ho jate hai.

  11. एक फेब्रुवारी को मेरे वाईफ का मिसक्यारेज हुआ था!उस समय सिझर करना पडा था !शादी को चार साल हुए है !आज फिर प्रेगटेस्ट पॉझिटीव्ह आ गई है मै वह बच्चा रखू या गिरा दु?

  12. sir mera abhi baby boy hua tha ceasar se 9th may ko 2.5 kg ka aur 11th may ko body achanak se blue hone laga child docter k paas lejane k baad pata chala sugar level pulse rate sab low hogaya bht kosis k baad v baby ko nhi bacha paye jiske wajah se mai bht din tak depressed thi sir ab batayiye ki mai ab kya karun age pregnancy ka soch k v dar lagta hai ki sab acha hoga ya nhi mera height 5.5'aur weight 50 kg hai

Leave a comment

इन 5 लक्षणों से पहचाने आपको Blood Cancer है या नहीं गर्मी में कौन सा फल खाना है सबसे फायदेमंद, जानकर हैरान रह जाएंगे! कई देशो में BAN है यह जानलेवा दवा ! सावधान !! डॉक्टर क्यों कहते हैं गर्मी में खाना चाहिए केला? भीषण गर्मी कर रही है बेहाल? ये एक प्राणायाम देगा राहत