डेंगू से जुड़े 11 सवालों के जवाब | Dengue 11 FAQ in Hindi

dengue faq symptoms causes treatment Hindi

Dengue Fever को लेकर समाज में कई तरह के मिथक फैले हुए हैं। आज इस लेख में हम, Dengue Fever से संबंधित ऐसी ही कुछ सामान्य मिथक को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।

ईस लेख मे आप को यह जानकारी मिलेंगी hide

Dengue Fever संबंधी मिथक और उनकी सच्चाई के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आगे पढ़े :

क्या Dengue बुखार Swine flu की तरह संक्रामक रोग हैं ?

Swine Flu की तरह Dengue भी Virus से होने के कारण लोगों में यह धारणा है की Dengue भी एक संक्रामक रोग है जो की खांसने, छींकने या हाथ मिलाने से फैलता हैं। कुछ लोग तो Dengue से पीड़ित लोगों से दुरी बनाकर रखते हैं। यह सच है की, Dengue यह Dengue Virus के कारण होता है पर इसका फैलाव छूने से या साथ में बैठने से नहीं होता हैं। Dengue का फैलाव एक मनुष्य से दुसरे मनुष्य में संक्रमित मच्छर के कांटने से होता हैं।

क्या Dengue यह एक सामान्य Viral रोग हैं ?

कुछ लोगों का यह मानना है की Dengue एक सामान्य Viral रोग है इसलिए यह अपने आप ठीक हो जाता है और इस में डॉक्टर को दिखाने की जरुरत नहीं होती हैं। ज्यादातर मामलों में Dengue अपने आप ठीक हो जाता हैं पर इस रोग में रोगी के Platelet count कम होने के कारण रोगी की स्तिथि गंभीर हो सकती है इसलिए समय पर डॉक्टर से राय लेकर ईलाज कराना जरुरी होता हैं।

क्या Dengue में केवल रात को मच्छर दानी लगाकर सोने से बचाव हो सकता हैं ?

यह सच है की Dengue और मलेरिया जैसे मच्छर के कांटने से फैलनेवाले रोगों से बचने के लिए मच्छर दानी का उपयोग करना चाहिए। Dengue के मच्छर ज्यादातर दिन के समय में कांटते है, इसलिए रात में मच्छर दानी का उपयोग करने के साथ दिन में भी मच्छर विरोधी उपकरणों का उपयोग करना जरुरी हैं। जिस क्षेत्र में Dengue के मामलें ज्यादा पाए जाते है वहा पर लोगो ने अधिक सतर्कता निभाना जरुरी हैं।

क्या Dengue होने पर रोगी को अस्पताल में दाखिल करना जरुरी हैं ?

Dengue के सभी मामलों में अस्पताल में दाखिल होना जरुरी नहीं हैं। अगर आपको ज्यादा तेज बुखार नहीं हैं, ज्यादा कमजोरी नहीं हैं, आप ठीक से खाना रहे है और आपका Platelet count 50 हजार से ज्यादा है तो आपको अस्पताल में दाखिल होने की जरुरत कम होती हैं। आपको अस्पताल में दाखिल होना चाहिए है या नहीं इसका सही निर्णय आपके डॉक्टर कर सकते है इसलिए घबराकर अस्पताल में दाखिल होने की जिद न करे।

क्या Dengue Fever होने पर पपीते का पत्तों का रस पीना चाहिए ?

कई रोगियों में Platelet count कम हो जाने पर पपीते का पत्तों का रस पिने पर फायदा होते हुए देखा गया है पर इस पर न तो कोई रिसर्च हुआ हैं और न ही इसका कोई ठोस पुरावा हैं। अगर आपको acidity की तकलीफ नहीं है और आप इसे पचा सकते है तो ही इसका उपयोग करे। अब मेडिकल पर papaya extract युक्त दवा मिल रही है जिनका आप इस रस की जगह अपने डॉक्टर की सलाह लेकर इस्तेमाल कर सकते हैं। Dengue के ज्यादातर मरीजों में recovery phase में आने पर अपने आप platelet count बढ़ना शुरू हो जाता हैं।

क्या बुखार के साथ आपके blood report में low platelet count आना मतलब आपको Dengue Fever है ?

Dengue के अलावा ऐसे अनेक कारण है जिसमे बुखार भी आता है और platelet count भी कम हो जाता है, इसलिए अपनी report देखकर घबराने की कोई जरुरत नहीं हैं। Dengue की कोई विशेष दवा या इंजेक्शन नहीं आता है इसलिए अगर आपके पास पैसो की कमी है तो Dengu की महेंगी जांच कराने की जिद न करे। Dengue की रिपोर्ट positive आने पर भी डॉक्टर आपके लक्षणों के अनुसार ही दवा देते हैं।

क्या एक बार Dengue रोग से ठीक हो जाने पर आपको दोबारा Dengue होने का खतरा नहीं होता हैं ?

किसी भी व्यक्ति को Dengue यह Dengue के 4 प्रकारों में से किसी एक प्रकार के virus से होता हैं। एक बार जब आपको Dengue होता है और आप उससे ठीक हो जाते है तब आपको उस एक प्रकार के Dengue के virus से हमेशा के लिए प्रतिरोधक शक्ति (Immunity) मिल जाती है पर अन्य प्रकार के Dengue virus से आपको दोबारा Dengue हो सकता हैं। याद रहे की यह दूसरी बार होने वाला Dengue अधिक गभीर होने का खतरा अधिक रहता हैं।

क्या किसी डॉक्टर के पास Dengue Fever की शर्तिया दवा मिलती हैं ?

अगर कोई व्यक्ति या डॉक्टर यह कहता है की उसके पास Dengue का शर्तिया दवा या वैक्सीन है तो यह आज की तारीख में 100% झूट हैं। आज की तारीख तक Dengue की कोई विशेष दवा या वैक्सीन नहीं बनी हैं और इसलिए अगर कोई ऐसा दावा करता है और आपसे अधिक पैसे लेता है तो यह शर्तिया ठगी का मामला हैं। Dengue के ज्यादातर मामलों में रोगी की रोग प्रतिकार शक्ति स्वयं ही ठीक कर देती है और इसका फायदा उठाकर कई लोग ज्यादा पैसा वसूल करते हैं।

क्या ऊँची मंजिलो पर रहने वाले लोगो को Dengue Fever नहीं होता हैं ?

Dengue फैलाने वाले Aedes aegypti मच्छर ज्यादा ऊपर तक नहीं उड़ते है पर लिफ्ट से यह उपरी मंजिलो तक पहुच सकते हैं। अगर उपरी मंजिलो पर पानी जमा होता है तो ऐसी जगह पर breeding कर इनकी संख्या भी बढ़ सकती हैं और Dengue Fever फ़ैल सकता हैं।

क्या किसी भी मच्छर के कांटने से Dengue Fever फ़ैल सकता हैं ?

Dengue केवल संक्रमित (Infected) Female Aedes Aegypti मच्छर के कांटने से फैलता है। अगर आपको किसी मच्छर ने काँटा हैं तो घबराने की जरुरत नहीं है, यह जरुरी नहीं की वह Dengue फ़ैलाने वाला मच्छर ही हैं। फिर भी, मच्छर कांटने से फैलने वाले Dengue और मलेरिया जैसे रोगों से बचने के लिए मच्छर विरोधी उपाय योजना करना जरुरी हैं।

डेंगू बुखार ठीक होने के क्या लक्षण हैं ?

डेंगू बुखार ठीक होने के लक्षण निचे दिए गए हैं :

1. बुखार : बुखार न आना 
2. खुजली आना : शरीर पर खुजली आना। हमारा अनुभव है की कई रोगी में डेंगू ठीक होने पर रोगी को शरीर पर थोड़ी खुजली होना शुरू होता हैं। 
3. सफेद रक्त कन बढ़ना : ब्लड रिपोर्ट में सफ़ेद रक्त कण यानि की WBC का बढ़ना। शुरुआत में WBC कम होते है और जैसे जैसे शरीर में डेंगू के खिलाफ रोगप्रतिरोधक शक्ति निर्माण होने लगती है । WBC का प्रमाण धीरे धीरे सामान्य होने लगता हैं। 
4. प्लेटलेट बढ़ना : खून की रिपोर्ट में प्लेटलेट की संख्या बढ़ना। डेंगू में पहले रोगी के प्लेटलेट की मात्रा कम होती है और इनका प्रमाण धीरे-धीरे फिरसे सामान्य होना शुरू हो जाता हैं। यह संकेत है की आप अब ठीक हो रहे हैं। 
5. भूक लगना : रोगी को भूख अच्छे से लगना, कमजोरी कम होना और बदनदर्द में कमी यह भी डेंगू ठीक होने के लक्षण हैं। रोगी को डेंगू के सारे लक्षण ठीक होने में 10 से 15 दिन का समय लग सकता हैं। 

Dengue Fever क्या है और इससे बचने के लिए हमने क्या करना चाहिए इसकी सम्पूर्ण जानकरी लेने के लिए यहाँ क्लिक करे – डेंगू बुखार की सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में !

अगर आपको यह लेख उपयोगी लगता है और आप समझते है की यह लेख पढ़कर किसी के स्वास्थ्य को फायदा मिल सकता हैं तो कृपया इस लेख को निचे दिए गए बटन दबाकर अपने Facebook , Whatsapp या Tweeter account पर share जरुर करे !

7 thoughts on “डेंगू से जुड़े 11 सवालों के जवाब | Dengue 11 FAQ in Hindi”

  1. Hello Doctor

    Sir Mujhe stomach mei proplem chal rahi hai jab se dengue hai..
    ab dengue to nahi hai par stomach mei lower side mei center mei thoda bhi pressure padne par latrine mei blood aata hai..aur stomach bhi pehle jaisa strong nhi raha ..
    please kuchh sujhaav bataiye doctor ..
    Thank you.

Leave a comment

इन 5 लक्षणों से पहचाने आपको Blood Cancer है या नहीं गर्मी में कौन सा फल खाना है सबसे फायदेमंद, जानकर हैरान रह जाएंगे! कई देशो में BAN है यह जानलेवा दवा ! सावधान !! डॉक्टर क्यों कहते हैं गर्मी में खाना चाहिए केला? भीषण गर्मी कर रही है बेहाल? ये एक प्राणायाम देगा राहत